बचपन से ही मित्र है अनुष्का और साक्षी, एक ही स्कूल में की थी पढ़ाई

बचपन से ही मित्र है अनुष्का और साक्षी, एक ही स्कूल में की थी पढ़ाई

अनुष्का के पिता की असम में पोस्टिंग के दौरान साथ ही पढ़ती थी भारतीय कप्तान और पूर्व-कप्तान की पत्नियाँ

भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के नाम से तो सभी वाकिफ है। फिल्म इंडस्ट्री के अलावा क्रिकेट से जुड़े कई लोगों से भी वह आए दिन मिलती रहती है। दूसरी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की धर्मपत्नी साक्षी धोनी को भी सभी जानते है। ऐसे में दोनों की एक थ्रोबेक तस्वीर वायरल हुई है। जिसमें दोनों एक साथ दिख रही है। 
फोटो में अनुष्का और साक्षी अपने अन्य मित्रों के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है। यह फोटो किसी केफे के बाहर का है। वहीं एक और फोटो दिखाई दे रहा है जो किसी फंक्शन के बाहर का है। यह फोटो काफी वायरल हो रहा है। अनुष्का और साक्षी के इस फोटो को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे है की यह उनके स्कूल के समय का फोटो है। साल 2013 में एक इवेंट लॉंच के दौरान अनुष्का ने वह साक्षी को पहले से ही जानती है इस बात का खुलासा किया। असल में अनुष्का के पिताजी एक रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार उन दिनों में असम में पोस्टिंग पर थे। असम में रहने के दौरान अनुष्का सेंट मेरी स्कूल में पढ़ती थी। जहां साक्षी भी पढ़ती थी। 
इस बारे में बात करते हुये अनुष्का का कहना है की साक्षी और वह असम के एक छोटे से गांव में साथ रहे थे। जब साक्षी ने उसे इस बारे में बताया तो अनुष्का ने कहा की वह भी वहीं पढ़ती थी। इसके बाद उन्हें साक्षी के वह फोटो मिले जिसमें वह परी की तरह तैयार हुई है और वह खुद उनकी फेवरिट स्टार माधुरी दीक्षित की तरह तैयार हुई थी। स्कूल के बाद दोनों ने अपना अलग-अलग करियर पसंद किया, जहां अनुष्का फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ी और साक्षी ने होटल मैनेजमेंट में अपना करियर आगे बढ़ाया। 
Tags: Bollywood