जानें किस हॉलीवुड एक्टर ने खुद से 31 साल की छोटी लड़की से की पाँचवी बार शादी की

जानें किस हॉलीवुड एक्टर ने खुद से 31 साल की छोटी लड़की से की पाँचवी बार शादी की

16 फरवरी को लॉस वेगास के होटल में की धामधुम से शादी

हॉलीवुड फिल्म घोस्ट राइडर के अभिनेता निकोलस केज ने पाँचवी बार शादी कर ली हैं। 57 वर्षीय निकोलस ने अपनी 26 वर्षीय जापानी गर्लफ्रेंड रिको शिबाटा के साथ लॉस वेगास के एक होटल में धूमधाम से शादी की थी। खुद निकोलस केज ने People मेगेजीन में इस बात की पुष्टि की हैं। 
1 साल से साथ रह रहे है निकोलस और रिको
निकोलस ने 16 फरवरी के दिन रिको के साथ शादी की थी। जिसका खुलासा शुक्रवार को हुआ था। निकोलस ने बताया की इस तारीख का चयन रिको के स्वर्गीय पिता को सम्मान देने के लिए किया गया था। शादी के दौरान रिको ने हेंडमेड जापानी किमोनो पहन था। तीन लेयर वाला यह किमोनो क्योटो लेबल का था। वहीं दूसरी और अपने इस खास दिन के लिए निकोलस ने टॉम फोर्ड का बनाया हुआ टक्सिड़ो पहना था। 
शादी के समारोह में पहुंची पूर्व पत्नी एलिस
दोनों की शादी ट्रेडीशनल केथोलिक और शिंटो रीति रिवाज के अनुसार हुये थे। शादी के बाद एक छोटा सा समारोह भी रखा गया था। जिसमें निकोलस की पूर्वा पत्नी एलिस और पुत्र केल भी शामिल हुये थे। तलाक के बाद निकोलस और एलिस एक अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं। बता दे की रिको के साथ निकोलस की मुलाक़ात जापान के शिंगा में हुई थी। दोनों एक साथ से भी ज्यादा समय से एक दूसरे के साथ हैं। 

Tags: