सूरत : शहर के विभिन्न कुत्रिम तालाबों और समुद्र में 60 हजार से अधिक प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

सूरत : शहर के विभिन्न कुत्रिम तालाबों और समुद्र में 60 हजार से अधिक प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

तापी नदी में विसर्जन रोकने के लिए तटबंध पर पुलिस बल को तैनात किया गया

सूरत में गणेश विसर्जन के समय एनजीटी के आदेश का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए  तापी नदी में विसर्जन न हो इस लिए प्रशासन विशेष ध्यान दे रही है। सूरत के तटबंध से कोई श्रद्धालु श्रीजी की प्रतिमा का विसर्जन न कर दे इस लिए तटबंध पर पुलिस बंदोबस्त की व्यवस्था की गई है। शहर के विभिन्न कुत्रिम तालाबों तथा समुद्र में 60 हजार से अधिक प्रतिमाओं का शांतिपूर्वक विसर्जन हुआ।

19 कुत्रिम ताबालों पर थी विसर्जन की व्यवस्था


पिछले कुछ सालों से सूरत से गुजरने वाली तापी नदी में गणेश विसर्जन पर रोक है। गणेश विसर्जन के संचालन के लिए नगर पालिका ने 19 कृत्रिम तालाब बनाए। सुबह से ही इन कुत्रिम तालाबों में विसर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। हालांकि, किसी भी श्रद्धालु को तापी नदी में विसर्जित करने से रोकने के लिए घाटों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पूर्व में कुछ श्रद्धालुओं ने तापी नदी के तटबंध से विसर्जन किया था, इसलिए इस वर्ष भी तापी नदी के तटबंध पर पुलिस की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका ने सभी गणेश भक्तों से अपील की है कि वे तापी नदी को प्रदूषण से बचने के लिए कृत्रिम सरोवर में श्रीजी की प्रतिमाओं को विसर्जित करें।
सूरत दमकल विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात आठ बजे तक शहर के विभिन्न कुत्रिम तालाबों तथा समुद्र में 60 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुंका है। कुछ जगहों पर विसर्जन की प्रक्रिया अभी भी जारी है। 
Tags: