आज से चार पहिया वाहनों के लिए खुल जायेगा सरोली का रेलवे ओवरब्रिज
            By  Loktej             
On  
                                                 17 अगस्त को भारी बरसात के कारण सरोली रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढह गया था
सूरत को ओलपाड से जोड़ने वाले सरोली रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा तीन सप्ताह पहले भारी बारिश के कारण टूट गया था। इस कारण इस पुल को यातायात के लिए तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। उस घटना के बाद से नगर पालिका और सूडा ने युद्ध स्तर पर इस पुल की मरम्मत का काम कराया गया है। एक सप्ताह पहले कुछ मरम्मत के बाद पुल को दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया था। अब आज से इस पुल को चौपहिया वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। नगर आयुक्त बंचानिधि पाणि ने कहा कि निरीक्षण के बाद ही पुल को चौपहिया वाहनों के लिए खोला जाएगा।
यहां ध्यान देने वाली बात है कि इस ब्रिज के बगल में एक नया ब्रिज बनाया जा रहा है। हालांकि, इस नए पुल के पूरा होने में अभी भी 4 से 5 महीने का समय लग सकता है। गत 17 अगस्त को सरोली पुल का एक साइड ढह जाने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था, चूंकि यह सूरत-ओलपाड को जोड़ने वाली एकमात्र मुख्य सड़क थी, इसलिए मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया था। इसलिए छोटे या बड़े हर वाहन चालक को अनिवार्य रूप से रुकना पड़ा और जिन मोटर चालकों को सूरत और ओलपाड के बीच यात्रा करनी पड़ी, उन्हें बहुत परेशानी हुई।
एक सप्ताह पहले ही पुल को दोपहिया वाहनों के लिए खोला गया था। अब कल से पुल को चौपहिया वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा और निरीक्षण किया जाएगा। बाद में सब कुछ सुचारू रूप से चलने पर पुल को लंबे समय तक खुला रखा जाएगा।
Tags:  
