सूरत : महिला आश्रय स्थल से दीवार कूदकर भागीं दो लड़कियां

सूरत : महिला आश्रय स्थल से दीवार कूदकर भागीं दो लड़कियां

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक लडकी मिली दूसरी लडकी की तलाश जारी है

सडक़ पर घूम रही 16 व 15 साल की बच्चियों को महिला आश्रय में रखा गया था
सूरत में नारी संरक्षण गृह से दो किशोर लड़कियां दीवार से कूदकर भाग निकलीं। पता चला है कि दीवार फांद कर फरार हुई दो युवतियां रामनगर की ओर चल पड़ी थीं। बाद में सूचना मिलने पर कि दोनों बच्चियां महाराष्ट्र भाग गई हैं, उनमें से एक लडक़ी महाराष्ट्र के रत्नागीरी से पाई गई, जबकि दूसरी लडक़ी की आगे की जांच की जा रही है।
पांडेसरा और लिंबायत इलाकों में रास्ते पर घूम रही 16 और 15 साल की लड़कियों को पुलिस ने नारी संरक्षण गृह में ले जाया गया था। बाद में ये लड़कियां इसलिए भाग गईं क्योंकि वे यहां नहीं रहना चाहती थीं। आगे की जांच रांदर पुलिस ने की है क्योंकि दोनों लड़कियां दीवार फांदकर भाग निकलीं। पता चला कि किशोरी बालिकाएं महाराष्ट्र भाग गई हैं। तो जांच में एक मिला है। जबकि दूसरी लडक़ी अभी तक नही मिली है उसकी जांच पडताल और छानभीन की जा रही है।
महिला सुरक्षा गृह प्रभारी अधीक्षक रूबी जिलेदार सिंह ने बताया कि 13 तारीख की सुबह एक युवती को पुलिस यहा पर ले आयी थी। दोपहर बाद एक और युवती को पांडेसरा व लिंबायत थाना क्षेत्र से लाया गया। चूंकि 14 तारीख को हमारा कार्यक्रम था और उसके बाद रविवार की छुट्टी थी। इसलिए इन लड़कियों की न तो काउंसलिंग की गई और न ही उनसे मुलाकात की गई। फिर ये दोनों लड़कियां नजऱ चुराकर या किसी और तरीके से नारी संरक्षण ग्रह से निकल गई। जिसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई। जिसमें पता चला कि दोनों ट्रेन में सवार होकर भाग निकले। 15 साल की बच्ची मिली है। जबकि दूसरी किशोरी की तलाश की जा रही है।
Tags: