
सूरत : नगर में एक और फ्लायओवर बनेगा, कतारगाम इलाके के लोगों को मिलेगी ट्राफिक जाम से निजात
By Loktej
On
रत्नमाला जंक्शन से गजेरा जंक्शन तक यातायात की समस्या को देखते हुए में फ्लाईओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया
देश और दुनिया में हीरों और कपड़ों के व्यापार के अलावा अपने ओवरब्रिज के लिए प्रसिद्ध सूरत को एक और ओवरब्रिज तोहफे में मिलने वाला है. सूरत नगर पालिका शहर के व्यस्त क्षेत्रों में ट्राफिक की समस्या को कम करने और यातायात सुचार रूप से बनाये रखने के लिए ओवरब्रिज का सहारा ले रही है। अब कतारगाम क्षेत्र में रत्नमाला जंक्शन से गजेरा जंक्शन तक यातायात की समस्या को देखते हुए में फ्लाईओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत 62.84 करोड़ रुपये की लागत से पुल के टेंडर को मंजूरी दे दी गई है और स्थायी समिति से मंजूरी मांगी गई है। अब तक सूरत में रेलवे, फ्लाईओवर, बे ब्रिज समेत कुल 117 ब्रिज हैं।
आपको बता दें कि रचना कंस्ट्रक्शन ने रत्नमाला जंक्शन से गजेरा जंक्शन तक पुल के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया में अनुमानित 82.65 करोड़ रुपये के मुकाबले 62.84 करोड़ रुपये की पेशकश की है। यह पुल 30 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। फ्लाईओवर ब्रिज मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने-जाने और यातायात की भीड़ को कम करने के लिए वरदान साबित होगा।
Tags: