सूरत : अपनी बुआ के घर गायब हुए बच्चे को पुलिस ने वड़ोदरा स्टेशन से खोज निकाला

पहले भी एक बार भाग चुका था बच्चा, 2015 में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी

मूलरूप से महाराष्ट्र का और सूरत में डिंडोली में अपने बुआ के घर में रहने वाला एक 13 वर्षीय अनाथ लड़का अचानक अपने घर से गायब हो गया। काफी खोजने के बाद भी जब लड़के का कोई अतापता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस का सहारा लिया। जानकारी के अनुसार गुमशुदा लड़का सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। इसके बाद वो स्कूल से घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन बहुत खोजने पर भी जब उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार ने डिंडोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डिंडोली में रहने वाला और अंग्रेजी माध्यम में कक्षा आठ में पढ़ने वाला 13 साल का लड़का 29 तारीख की सुबह साइकिल से स्कूल गया। वह स्कूल के बाद घर नहीं लौटा। इसके बाद उसके परिजनों ने स्कूल के साथ-साथ आसपास के इलाकों को भी चेक किया, पर वो कहीं नहीं मिला।
इसके बाद दोस्त के घर जाने की बात  चेकिंग तो वहां भी नहीं मिली। 13 वर्षीय महाराष्ट्र में रहता था लेकिन 2010 में उसकी मां का उसके पिता से तलाक हो गया और 2015 में उसके पिता की मृत्यु हो गई। इस तरह अनाथ हुआ बच्चा कुछ साल हॉस्टल में था और तीन साल पहले ही सूरत अपने बुआ के घर आया था। 2021 में एक बार पहले भी ये बच्चा घर से भाग चुका था। हालांकि इस जाँच पड़ताल के बाद गुम हुआ बच्चा वडोदरा रेलवे स्टेशन पर मिला।
Tags: