सूरत : न्यू सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड से भागा एक संक्रमित मरीज

सूरत : न्यू सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड से भागा एक संक्रमित मरीज

बमरोली खड़ी के पास बीमार हालत में मिला था मरीज

सूरत में एक बार फिर कोरोना जोर पकड़ रहा है। प्रशासन और शहर के सरकारी और गैर-सरकारी अस्पताल इस आफत के लिए पूरी तैयारी कर रही हैं। इस बीच सूरत न्यू सिविल अस्पताल के कोविड अस्पताल में सुरक्षा के समुचित इंतजाम नहीं होने से आज सुबह कोरोना का एक संक्रमित मरीज भाग निकला। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
आपको बता दें कि सूरत में पिछले कई दिनों से कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में प्रतिदिन सिविल के स्टेमसेल बिल्डिंग सह कोविड अस्पताल में ओपीडी में कोरोना के इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या वर्तमान में 15 से 20 मरीजों तक पहुंच रही थी। वर्तमान में 20 मरीज इलाज के लिए भर्ती हैं। इन सबके बीच सिविल के कोविड अस्पताल से आज सुबह एक मरीज फरार हो गया। 
जानकारी के अनुसार बीती 30 की दोपहर को बमरोली खड़ी के पास एक अज्ञात 30 वर्षीय बीमार व्यक्ति मिला, जिसे को 108 के सहारे सिविल अस्पताल के किडनी अस्पताल लाया गया। लेकिन रैपिड जांच में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे सिविल कैंपस स्थित कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मरीज शराब का भी आदी है।
इस बीच वह आज सुबह वार्ड से गायब हो गया था। काफी देर तक वह हाजिर नहीं हुआ तो कर्मचारी ने सिविल पुलिस चौकी पर पुलिस को सूचना दी। सिविल के कोविड अस्पताल में अधिक कोरोना मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं करने की मांग की जा रही है। सिविल में चर्चा चल रही है कि उचित सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण मरीज फरार हो गया।
Tags: