सूरत : नवजात जुड़वा बच्चों को छोड़ चली गई थी मां, 24 घंटे बाद लौटी थी, उन्हीं में से एक बालक की हो गई है मौत

सूरत : नवजात जुड़वा बच्चों को छोड़ चली गई थी मां, 24 घंटे बाद लौटी थी, उन्हीं में से एक बालक की हो गई है मौत

कुछ दिनों पहले, शहर के सिविल अस्पताल में अडाजन की एक महिला द्वारा जुड़वां बच्चे को जन्म देने के बाद उन्हें अस्पताल में छोड़कर चले जाने से हडकंप मच गया था। हालांकि अगले दिन महिला वापस आ गयी थी। अब उस महिला और उसके दोनों बच्चों को लेकर जानकारी सामने आई है। दरअसल रविवार शाम को इलाज के दौरान जुड़वां बच्चों में से एक की मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार अडाजन में हरिचंपा के पास एक झुग्गी में रहने वाली 35 वर्षीय रेनू महेश वांज़ारा ने रात 15 की रात को सिविल अस्पताल में प्रसूति के बाद दो बच्चों को जन्म दिया था। बाद में 16वीं की सुबह महिला दोनों बच्चों को छोड़ कर अचानक गायब हो गई। वार्ड डॉक्टर ने सिविल पुलिस चौकी की पुलिस को सूचित किया। बाद में, महिला अगले दिन खुद बा खुद वापस आ गई। पूछताछ करने पर महिला ने कहा कि वह घर जा रही थी और रास्ते में आये पे&यूज़ शौचालय में स्नान करने चली गई। बाद में वह पास के एक बंद दुकान के सामने सो गई। इन दोनों जुड़वां बच्चों को न्यू सिविल अस्पताल के एनआईसीयू में वार्ड में रखा गया था। अब सिविल में इलाज के दौरान रविवार शाम एक बच्चे की मौत हो गई।  
Tags: