सूरत : 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने की तैयारी, शहर में 10 लाख लोग योग कर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे

सूरत  : 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने की तैयारी, शहर में 10 लाख लोग योग कर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे

21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूरत में दस लाख लोग मानवता के लिए योग थीम पर योग कर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे

कोरोना से पहले 2019 में 7 लाख लोगों ने किया था योग,  शहर में 60 से ज्यादा जगहों पर होगा सामुहिक योग का आयोजन
महापौर हिमाली बोघावाला ने विश्व योग दिवस समारोह की जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सूरत एयरपोर्ट के आइकॉनिक रोड पर मनाया जाएगा। सूबह 5.45 से 6.15 तक सभी एकत्रित होंगेष 6.15 से 6.20 के दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत होगा। 6.20 से 6.30 तक अतिथियों द्वारा संबोधन किया गया जायेगा। 6.30 से 6.40 तक मुख्यमंत्री ओनलाईन संबोधन करेंगे। 6.40 से 7.00 बजे तक प्रधानमंत्री लाईव होंगे। 7.00 बजे से 7.45 तक योग निरिक्षक के मार्गदर्शन में सामुहिक योग किया जायेगा। कार्यक्रम में 3000 से अधिक लोग शामिल होंगे और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ऑनलाइन शामिल होंगे। निगम ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लोगों से भारत-गुजरात सरकार की ओर से मानवता के लिए योग की थीम पर योग में शामिल होने की भी अपील की है।
सूरत शहर में सभी 30 इलेक्शन वोर्ड के अलावा नगर निगम के गार्डन, पार्टी प्लोट, स्कूलों  सहित विभिन्न संस्थाओं सहित 60 से अधिक जगहों पर योग दिवस मनाया जाएगा। जिसमें 50 से अधिक संगठन और 10 लोग लोग भाग लेने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा शहर के सामुदायिक भवन, पार्टी प्लॉट, खेल परिसर के साथ-साथ निजी हॉल, निजी संस्थान, सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज, सामुदायिक फार्म, उद्यान, पति प्लॉट, खुले मैदान आदि में योग दिवस मनाया जाएगा। कोरोनाकाल से पहले 2019 में सूरत शहर में एक साथ विभिन्न स्थलों पर 7 लाख से अधिक लोगों ने योग करके किर्तिमान बनाया था। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो सालों से सामुहिक रूप से योग दिवस नही मनाया गया। पिछले दो सालों से ओनलाईन योग दिवस मनाया गया था। दो साल बाद सामुहिक रुप से योग दिवस मनाया जायेगा। 
Tags: