सूरत : पुलिस की गिरफ्त से भागा था आरिफ, अवैध क्लब परिसर पर चल गया बुलडोजर

सूरत : पुलिस की गिरफ्त से भागा था आरिफ, अवैध क्लब परिसर पर चल गया बुलडोजर

पिछले दिनों पुलिस के साथ हाथापाई कर के जेल के सामने से भाग निकलने की घटना के बाद असामाजिक तत्वों की बुद्धि ठिकाने पर लाने के पुलिस द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे है। पुलिस द्वारा फिलहाल रांदेर इलाके में असामाजिक तत्वों की संपत्ति पर हमला किया जा रहा है। इसके पहले रामनवमी के दिन खंभात में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चालाया था। उसी दिशा में सूरत पुलिस द्वारा भी ऐसा किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के साथ हाथापाई कर के जेल से भाग निकले रांदेर विस्तार के आरिफ़ के अवैध क्लब पर पुलिस ने बुलडोजर चलाया था। इसके साथ ही पुलिस पर हमला करने वाले 12 लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था और साथ ही में दो गाडियाँ भी जप्त की गई थी। पुलिस द्वारा सज्जु कोठारी को छुड़वाने के मामले में आरिफ़ को वांटेड घोषित किया गया था।
इसके पहले मंगलवार की रात को पुलिस ने सुभाष नगर की झुग्गियों में आरिफ़ को देखा था। सब इंस्पेकटर हड़िया और उनकी टीम ने दौड़ कर उसे पकड़ भी लिया। हालांकि तभी उसकी आवाज से वहाँ 30 से 35 लोगों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर आरिफ़ को छुड़वा लिया था।
Tags: Gujarat