सूरत : पत्नी बच्चों के साथ सब्जी खरीदने गई, पीछे से पति ने पड़ोस की नन्हीं बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया, गिरफ्तार

सूरत : पत्नी बच्चों के साथ सब्जी खरीदने गई, पीछे से पति ने पड़ोस की नन्हीं बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया, गिरफ्तार

सूरत के पांडेसरा इलाके में रहने वाले एक 40 वर्षीय शख्स ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसके चलते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, लड़की अपने घर के करीब खेल रही थी और उसकी माँ घर का काम कर रही थी। जबकि डाइंग मिल में काम करने वाला उसका पिता काम पर गया हुआ था। 
दोपहर के करीब अजय पटेल नामक एक दिहाड़ी मजदूर ने लड़की को देखा और उसे अगवा कर लिया। पटेल उस लड़की को घर ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तरकीबन आधे घंटे बाद जब लड़की अपने घर पहुंची तो उसने लौटकर अपनी माता को सारी हकीकत बताई। जिस पर माता ने अपने पति को इसकी जानकारी दी और फिर दोनों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। 
पांडेसरा पुलिस की एक टीम तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची और मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। साथ ही पुलिस ने पटेल को भी उसके निवासस्थान से हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अजय पटेल कि शादी हो गई है और वह तीन बच्चों का पिता भी है। जिस दौरान पटेल ने यह दुष्कृत्य किया, उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर सब्जियाँ लेने गई हुई थी। पूरे मामले में पांडेसरा इंस्पेक्टर एपी चौधरी ने बताया कि उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसपर धारा 376 (ए)(बी) के तहत दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
Tags: Gujarat