सूरत में आयोजित वेस्ट जोन महिला शतरंज टूर्नामेंट 2022 में महाराष्ट्र की टीम ने सभी तीन पदो पे जीत हासिल की

सूरत में आयोजित वेस्ट जोन महिला शतरंज टूर्नामेंट 2022 में महाराष्ट्र की टीम ने सभी तीन पदो पे जीत हासिल की

सूरत, 13 अप्रैल, 2022: एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी संघ के सहयोग से सूरत के ओरो विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित वेस्ट जोन महिला शतरंज टूर्नामेंट-2022 में महाराष्ट्र की टीम ने प्रथम तीन स्थान हासिल किए हैं। सीजन 2021-22 के लिए पांच दिवसीय (9 से 13 अप्रैल 2022) वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज टूर्नामेंट (महिला) आयोजन बुधवार को सूरत के ओरो विश्वविद्यालय में समाप्त हुआ।
सूरत शहर कमिश्नर, आईपीएस अधिकारी श्री अजय सिंह तोमर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस प्रतियोगिता में सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय (पुणे) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस टीम ने  हरीफ  स्पर्धको को करारी टक्कर दी। उसके बाद संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय ने दूसरा और शिवाजी विश्वविद्यालय (कोल्हापुर) ने तीसरा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट में कुल 45 टीमों ने भाग लिया, जिसमें 227 प्रतियोगी थे, जिनमें से रेटिंग वाले 36 खिलाड़ी टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण थे। खिलाड़ियों के साथ 80 मैनेजर और कोच भी थे। 
टूर्नामेंट का समापन समारोह दोपहर 3:15 बजे शुरू हुआ। ओरो यूनिवर्सिटी ने इस आयोजन का एक वीडियो जारी किया। विजेताओं को टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार तोमर (पुलिस आयुक्त, सूरत) के हस्त दिए गए। इस कार्यक्रम में आई.ए. श्री डी. सौंदर्य मूर्ति (वेल्लोर, तमिलनाडु के मुख्य मध्यस्थ), श्री प्रशांत रावल (उप मुख्य मध्यस्थ, सूरत), लेडी आर्बिटर एफए बी. पूर्णिमा राव (चेन्नई), मध्यस्थ एसएनए वैभव शाह, एसएनए कृष्णा शाह। एसएनए पंकज पचोली, एसएनए अगम आदित्य निर्मल बारडोलीवाला, रोहन जुल्का, किरीट गज्जीवाला (पूरे गुजरात से), श्री सुरेश माथुर (सीओओ, ओरो यूनिवर्सिटी) नयन बैंकर (सीएफओ), रोहित सिंह (डीन, अकादमिक), अमरीश मिश्रा (रजिस्ट्रार) , डॉ. जाह्नवी इच्छापोरिया (सहायक निर्देशक, शारीरिक शिक्षा विभाग) उपस्थित थीं।
आईपीएस अधिकारी श्री तोमर ने छात्रों को आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि व सभी मध्यस्थों का अभिनंदन किया। AIU ऑफिसर अनुराग सिंह ने टूर्नामेंट की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. मेघ गोस्वामी ने कार्यक्रम का संचालन  किया। डॉ. दिलीप कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।
उल्लेख:
"इस जीवन में और दुनिया में केवल एक चीज जिसे आप नियंत्रित कर सकते हैं वह है आपके विचार" - श्री अजय कुमार तोमर।
Tags: Gujarat