सूरत : सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे डोकटरी शिक्षकों ने की सत्यनारायण की पुजा

सूरत : सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे डोकटरी शिक्षकों ने की सत्यनारायण की पुजा

हड़ताल के तीसरे दिन भी डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के कारण अमरनाथ यात्रा और अन्य फिटनेस सर्टिफिकेट देने के कामों में भी हो रहा है विलंब

सूरत नई सिविल अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, शिक्षक तथा अधिकारीयों द्वारा एनपीपीए में इजाफे की मांग के सहित सोमवार से अघोषित मुद्दत की हड़ताल पर उतर गए है। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सिविल में कई सर्जरी भी टाली गई है। सोमवार को डॉक्टरों की मांग को स्वीकार ना करने पर तीसरे दिन भी डॉक्टर हड़ताल पर रहे थे। हड़ताल के तीसरे दिन सूरत सिविल अस्पताल के केम्पस में डॉक्टरों द्वारा सत्यनारायण की पुजा कर के अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शित किया गया था। 
पूरे राज्य में तकरीबन 10 हजार से भी अधिक डॉक्टर अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर है। डॉक्टरों की इस हड़ताल से मरीजों को भी काफी तकलीफ़ों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के ड्यूटी पर ना आने से विभिन्न सर्जरी तथा अमरनाथ यात्रा के लिए डोकटरी जांच और फिटनेस प्रमाणपत्र सहित कई कार्यवाही स्थगित रही थी। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने सत्यनारायण की कथा और ऑर्गन डोनेशन प्लेज लेकर अपना विरोध व्यक्त किया था।
इस बारे में बात करते हुये डॉ पारुल वडगामा ने बताया कि कॉलेज कि नई बिल्डिंग में सभी डोक्टरी शिक्षकों द्वारा सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने दिन-रात एक कर के लोगों कि सेवा की थी। ऐसे में उन्हें कोरोना वोरियर्स के तौर पर मिलने वाले लाभों से वंचित रखा गया है। इसके अलावा भी उनकी कई और मांग भी स्वीकारी नहीं गई है। ऐसे में डॉक्टरों को सर्जरी छोड़कर भगवान का नाम लेना पड़ रहा है, ऐसा संदेश वह लोगों को देना चाहते है। इसके अलावा जब तक उनकी सभी मांग पूर्ण नहीं होती तब तक उन्होंने हड़ताल चालू रखने की धमकी भी दी है।
Tags: Gujarat