सूरत : चार संतानों के बाप ने परिचित की बेटी को केला देने का लालच देकर हवस का शिकार बनाया

सूरत : चार संतानों के बाप ने परिचित की बेटी को केला देने का लालच देकर हवस का शिकार बनाया

पिछले काफी समय से आए दिन अखबारों और समाचारों में महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की खबरें आती ही रहती है। हालांकि कई बार कुछ खबरों को सुनकर इंसान की हैवानियत की पराकाष्ठा देखकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला सूरत के पांडेसरा से सामने आया है, जहां पत्रकार कॉलोनी में रहने वाली एक पाँच साल की लड़की के साथ एक परिचित शख्स ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, पत्रकार कॉलोनी में रहने वाली पाँच साल की संगीता (बदला हुआ नाम) घर के आगे खेल रही थी, तभी घर का एक परिचित दिनेश मदारीलाल प्रजापति वहाँ आया और युवती के साथ खेलने लगा। दिनेश अक्सर उनके घर पर आता था इसलिए संगीता भी उसके साथ खेलने लगी। हालांकि दिनेश के मन में हवस का भूत सवार था। वह संगीता को केला देने के बहाने अपने घर ले गया और वहाँ उसे निर्वस्त्र कर अपनी हवस पूर्ण की थी। संगीता के रोने पर दिनेश ने उसे यह बात किसी से भी ना कहने चेतावानी देकर उसे घर भेज दिया था। हालांकि दुष्कर्म के कारण संगीता को काफी दर्द हो रहा था, जिसके चलते वह अपने माता के पास रोते-रोते पहुंची और उसके साथ हुई सारी घटना बताई थी। 
पुत्री से सारी घटना जानने के बाद संगीता के माता-पिता ने पड़ोसियों की मदद से दिनेश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने भी दिनेश के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म के आरोप दर्ज कर हिरासत में लिया है। बता दें कि एंब्रोडरी के कारखाने में काम करने वाले दिनेश को संतान में तीन पुत्री और एक पुत्र है और अभी उसकी पत्नी फिर से माँ बनने वाली है, जो की चार महीने पहले ही अपने मायके गई है। 
Tags: Gujarat