सूरत : अच्छे नागरिक बेख़ौफ़ रह सकें इसके लिए पुलिस आयुक्त ने दिए ये आदेश

सूरत  : अच्छे नागरिक बेख़ौफ़ रह सकें इसके लिए पुलिस आयुक्त ने दिए ये आदेश

शहर में बढ़ रहे क्राइम को रोकने के लिए और नागरिकों के साथ पुलिस की नज़दीकियाँ बढ़ाने के लिए पुलिस आयुक्त ने नए आदेश दिये है। पुलिस आयुक्त के इन आदेशों के पीछे  उनका हेतु नागरिकों को पुलिस के और भी करीब लाने का है। पुलिस आयुक्त के नए आदेश के अनुसार पुलिस स्टेशन के अधिकारियों, कर्मचारियों की पीटी तथा परेड जैसी गतिविधियां पार्क, गार्डन तथा सड़कों पर की जाए।
बता दें कि पुलिस क्जे हर अधिकारियों को सप्ताह में दो बार परेड करनी होती है। जिसमें एक परेड में वह स्पोर्ट्स कपड़े पहनकर पीटी करते है, जबकि दूसरी सेरेमोनियल परेड में वह यूनिफ़ोर्म में पहनकर परेड करते है। लोगों के बीच संवादिता बढ़ाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने यह नया पराक्रम किया है। अब तक यह पीटी पुलिस परेड ग्राउंड पर होती थी। हालांकि अब उसे पब्लिक प्लेस पर करने का आदेश दिया है।   
पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद डुमस पुलिस स्टेशन द्वारा समंदर के किनारे तथा अड़ाजन पुलिस द्वारा गार्डन में पीटी परेड आयोजित कि गई थी। इसके अलावा अन्य चार पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने भी सड़कों पर तथा अन्य स्थलों पर लोगों के बीच पीटी परेड आयोजित की गई थी। पुलिस के इस आयोजन से सुबह क्राइम करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस का डर बना रहता है। वहीं नागरिकों के साथ पुलिस की संवादिता बनी रहती है। 
डुमस के समंदर के किनारे पीटी करते हुये पुलिसकर्मी
इस बारे में जानकारी देते हुये अजय तोमर ने बताया कि पब्लिक प्लेस पर पुलिस के परेड से हर स्थान पर पुलिस कि मौजूदगी दिखाई देगी। इसके चलते गुनाह करने वाले पुलिस की मौजूदगी से खौफ बना रहेगा। वहीं आम और निर्दोष नागरिकों के साथ पुलिस का परिचय बढ़ेगा और वह बेखौफ होकर पुलिस के पास आ सकेंगे। 
Tags: Gujarat