सूरत : अस्पताल से लौट रही महिला पर फायरिंग कर बाइक सवार हमलावर फरार

सूरत : अस्पताल से लौट रही महिला पर फायरिंग कर बाइक सवार हमलावर फरार

महिला पर फायरिंग के बाद पुलिस के काफिला भी सिविल अस्पताल पहुंचा, महिला पर 15 दिन पहले भी संदेहास्पद रुप से हु्आ हमला

शहर में  मान दरवाजा दमकल विभाग के पीछे से महिला पर फायरिंग किये जाने की घटना प्रकाश में आई है।  अस्पताल से उपचार कराकर लौट रही निःसंतान महिला पर बाइक सवारों ने 3 राउंड फायरिंग की। महिला के सीने और नितंब में गोली लगी है। जिससे महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों हमलावर चेहरे पर मास्क पहन कर आए और फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गौरतलब है कि महिला पर 15 दिन पहले संदेहास्पद रुप से पांडेसरा के चिकुवाड़ी में भी हमला किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मान दरवाजा टेनामेंट क्षेत्र निवासी नंदाबेन विनोदभाई मोरे (उम्र-31) पर शनिवार को मानदरवाजा दमकल विभाग के पीछे हेमंत स्टोर के पास फायरिंग की गई। बाइक सवार दो मास्कधारियों ने फायरिंग कर दी। तीन राउंड की फायरिंग में महिला के नितंब और सीने में चोट लग गई। जिससे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  
घटना की जानकारी होते ही संबंधी अस्पताल पहुंचे
महिला की शादी 2010 में हुई थी। पांच बच्चों को जन्म देने के बाद वह फिलहाल निःसंतान हैं। पति तलाक के लिए दबाव बना रहा था। तलाक का मामला पिछले चार साल से चल रहा है। महिला पर  15 दिन पहले रात 8:30 बजे चिकुवाड़ी पांडेसरा के पास संदिग्ध रुप से हमला हुआ था। जिसका इलाज चल रहा था। महिला ने यह भी कहा कि उसके पति ने चार महीने पहले उसके घर में घुसकर हमला किया था।
Tags: