सूरत : व्यापारी अपने पिता के अंतिम संस्कार हेतु राजस्थान गया, पीछे से पूरा घर साफ हो गया!

सूरत : व्यापारी अपने पिता के अंतिम संस्कार हेतु राजस्थान गया, पीछे से पूरा घर साफ हो गया!

व्यापारी के गांव जाने के बाद पूर्व कर्मचारी के मित्र ने रेकी कर के उड़ाए लाखों रुपए

सूरत में पिछले कई समय से चोरी और लूट की कई घटनाएं सामने आ रही है। आए दिन शहर के किसी न किसी इलाके में से घर में चोरी हो गए होने की या किसी के साथ लूट मची होने की खबरें सामने आती ही रहती है। ऐसा ही एक और मामला सूरत के नाना वराछा इलाके से सामने आया जहां राजस्थान गए एक दुकानदार के घर में से 6 लाख रुपए की की चोरी की घटना सामने आई थी।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, शहर के वराछा के सरस्वती विहार सोसायटी में रहने वाले ओम सिंह जस्सू सिंह राजपुरोहित जो की डेरी और मिठाई की दुकान चलाते हैं, उनके घर पर उनके यहां ही काम करने वाले अशोक चौधरी एक रात के लिए रहने के लिए रुके थे। अशोक के साथ उनका मित्र राजूराम बिश्नोई भी आया था। इसी दौरान ओम सिंह के पिता की पिता की तबीयत खराब हुई और वह अपने परिवार के साथ राजस्थान चले गए। जिसके बाद अशोक और राजुराम दो-तीन दिन तक वहाँ रुके थे।
राजस्थान पहुंचे ओम सिंह के बीमार पिता की मृत्यु हो गई। जिसके चलते वह अपने पिता की अंतिम क्रिया पूर्ण कर 2 फरवरी को सूरत वापस आए। सूरत वापस आने के बाद जब उन्होंने अपने मोटा वराछा में स्थित दुकान की तिजोरी को चेक किया तो उसमें से साडे ₹4 लाख रुपये के साथ-साथ पत्नी के गहने भी गायब हो गए थे।
उनके अन्य कर्मचारी सेतान सिंह ने उन्हें बताया कि जिस दौरान ओम सिंह अपने गांव राजस्थान गए थे, उसी दौरान राजूराम बिश्नोई जो कि उनके पूर्व कारीगर के साथ घर पर रुका था। वह उनके घर के आस-पास रेकी मार रहा था। इसके चलते उन्हें सारा शक राजुराम पर गया। जब इस बारे में ओम सिंह ने राजूराम बिश्नोई के घर पर पता किया तो उन्हें घर पर राजूराम नहीं मिला और साथ में उसका फोन भी बंद आ रहा था। जिसके चलते ओम सिंह ओम सिंह ने सरथाणा पुलिस स्टेशन में राजूराम के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करवाया है।