
सूरत : शादी का लालच देकर तलाकशुदा को भोगा, फिर कहने लगा, 'मेरी बीवी बनने के ख़्वाब मत देखना!'
By Loktej
On
दो बच्चों की माँ को प्रेम के जाल में फंसकर शादी का लालच देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया
शहर में महिलाओं के साथ होने वाले यौन-उत्पीड़न के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। हाल ही में एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल पांडेसरा क्षेत्र में अपने पति से अलग हो चुकी एक दो बच्चों की माँ को प्रेम के जाल में फंसकर शादी का लालच देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। शारीरिक संबंध बनाकर अपनी हवास शांत करने के बाद आरोपी होमगार्ड ने शादी से मना कर दिया तो पीड़िता ने पांडेसरा पुलिस में होमगार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
जानकारी के अनुसार पांडेसरा के दलित समुदाय के एक 29 वर्षीय महिला अपने शराबी पति से तलाक लेकर अपने दो बच्चों के साथ साड़ी का काम करके गुजारा करती हैं। वंश फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला आरोपी एकनाथ साहेबराव पाटिल (35, मराठा नगर, पीयूष प्वाइंट, पांडेसरा) एक रिहायशी झुग्गी बस्ती में कर्ज की किस्त लेने आता जाता था। इसी बीच महिला और आरोपी के संपर्क में आ गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम हो गया और आगे चलकर दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाएं। आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सुख लेता था।
इतना ही नहीं आरोपी एकनाथ पाटिल ने लड़की से यह भी छुपाया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। शादी की बात सामने आने पर आरोपी ने अपने अपनी पत्नी को तलाक देकर पीड़िता के साथ शादी करने की बात कही। हालांकि शादी के लिए जोर देने पर आरोपी होमगार्ड एकनाथ पाटिल ने शादी करने से इनकार करते हुए कहा कि उसके घर वाले उस महिला को नहीं स्वीकार करेंगे और वो उसकी पत्नी बनने का सपना देखना बंद कर दे। इसके बाद एक दिन एकनाथ की पत्नी भी पीड़िता के घर आकर उसके साथ घर तोड़ने का आरोप लगाकर उसके साथ झगड़ा करने लगी। हकीकत सामने आने पर पीड़िता ने आरोपी होमगार्ड एकनाथ पाटिल के खिलाफ पांडेसरा थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है।
Tags: