सूरत : सिविल अस्पताल परिसर में मिला 5 फीट लंबा गांजा का पौधा, पुलिस ने जांच से पहले पौंधो में लगाई आग

सूरत : सिविल अस्पताल परिसर में मिला 5 फीट लंबा गांजा का पौधा, पुलिस ने जांच से पहले पौंधो में लगाई आग

5 फीट तक गांजा का पौधा हो गया, लेकिन अस्पताल प्रशासन को उसकी जानकारी नहीं

कांग्रेस ने गृहमंत्री हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग की
सूरत सिविल अस्पताल परिसर से गांजा के पौधों मिलने पर चर्चा का विषय बना। गांजा का पौधे ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। करीब 7-8 महीने पुराने पौधे 5 फीट से ज्यादा ऊंचे पाए गए हैं फिर भी प्रशासन को उसकी भनक नही हुई। सरकारी अस्पताल परिसर में गांजे के पौधे की सूचना मिलने पर आरएमओ हरकत में आ गए। इस बीच पुलिस ने गांजे के पौधे की जांच करने के बजाय उसमें आग लगा देने की जानाकरी सिविल अस्पताल के कर्मचारियों ने दी। 
केतन नाइक (आरएमओ) ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है, हम इसकी जांच जरूर करेंगे।  हालांकि, कई सवाल तब उठे जब एक अज्ञात पुलिसकर्मी ने घटनास्थल का दौरा किया और पौधों को उखाड़ दिया और 10 मीनट के भीतर उनका निस्तारण कर दिया। केतन नाइक ने कहा कि मैं पौधों को उद्यान विभाग और नागरिक वन विभाग को सत्यापन के लिए भेजने की तैयारी कर रहा था। अब मैं पौधे की डालियाँ और मिली हुई पत्तियाँ भेजूँगा और जाँच करूँगा कि प्राकृतिक बुवाई की गई है या किसी ने बुवाई की है। 
हरीश सूर्यवंशी सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि सिविल परिसर में गांजा के पौधे पाकर दुख हुआ। सिविल अस्पातल मजुरा विधानसभा क्षेत्र में आता है जहां के विधायक हर्ष संघवी राज्य के गृहमंत्री है। गृह राज्य मंत्री गुजरात को नशा मुक्त बनाने की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ उनके विधायक क्षेत्र यानी सरकारी सिविल अस्पताल परिसर में गांजा के पौधे बोए जा रहे हैं। ऐसे में गृह राज्य मंत्री को निश्चित तौर पर इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर आने वाले दिनों में इस तरह के गंभीर मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरेगी।
Tags: