सूरत : 2 साल की बच्ची गुम हुई, 250 अलर्ट पुलिसकर्मियों ने 15 घंटों में 700 घरों के दरवाजे खटखटा दिए!

सूरत : 2 साल की बच्ची गुम हुई, 250 अलर्ट पुलिसकर्मियों ने 15 घंटों में 700 घरों के दरवाजे खटखटा दिए!

सूरत के पांडेसरा इलाके में एक बच्ची के गुम हो जाने के बाद पुलिस वालों ने त्वरित एक्शन लेते हुये एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया और 250 पुलिस कर्मियों ने मिलकर महज 15 घंटों में 700 घरों की तलाशी ले ली। अंत में पुलिस की मेहनत रंग लाई और बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर की अपनी पाँच और दो साल की बेटी के साथ पांडेसरा के शास्त्रीनगर इलाके में रहता है। बुधवार की शाम ने माता-पिता ने खाना बनाने के बाद दोनों बेटियों को खाने के लिए बुलाया। पर उन्हें छोटी बेटी कहीं दिखाई नहीं दी। जिसके चलते आसपास से उन्होंने बेटी को बुलाने के लिए शोर मचाया। हालांकि आसपास आवाज लगाने के बावजूद भी उनकी बेटी उन्हें नहीं मिली। जिसके चलते वह रात को करीब 10 बजे पुलिस के पास पहुंचे।
पुलिस को शिकायत मिलते ही पुलिस की 15 टीम लापता बच्चे की तलाश में जुट गई। पुलिस की दो टीम पूरी तरह से सीसीटीवी फुटेज हासिल करने और उन्हें स्कैन करने में लग गई थी। इस बीच उन्हें एक जोड़ा दिखाई दिया जो 2 साल की बेटी को अपने साथ ले जा रहा था। जिसके चलते पुलिस ने तुरंत ही उन्हें पहचानने की कोशिश शुरू की और आसपास के इलाकों में जाकर घरों को ढूँढना शुरू कर दिया।
जांच के दौरान पुलिस ने तकरीबन 700 दरवाजे खटखटाएं थे, अंत में उन्हें युगल और बच्चा दोनों मिल आए थे। जिसमें युगल ने बताया कि बच्चों के मिलनेके बाद उन्होंने भी उसके माता-पिता को ढूँढने की कोशिश की थी। पर जब वह नहीं मिले तो वह उसे अपने घर ले गए और उसे खाना दिया। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताते हुये कहा कि घटना में दंपति की भूमिका पर जांच की जा रही है और यदि वह दोषी पाएँ जाते है तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।