सूरत : बकाया भुगतान का तकादा करने पहुंची दो महिला कलेक्शन एजेंटों के साथ हो गई छेड़खानी

सूरत : बकाया भुगतान का तकादा करने पहुंची दो महिला कलेक्शन एजेंटों के साथ हो गई छेड़खानी

पिछले काफी से समय से शहर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले विभिन्न मामलों में काफी इजाफा देखा गया है। ऐसे में एक बार फिर शहर के वारियाली बाजार में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक निजी वित्त कंपनी में काम करने वाली दो महिला एजेंटो के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी।
छेड़खानी का शिकार हुई महिलाओं ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी डिफ़ोल्टर शहेदाबानो पठान, उसके पति रेहान और भाई अफजल अंसारी ने बुधवार को शाम को एक विवाद के बाद उनके कपड़े फाड़ दिये थे। महिला एजेंटो की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले में गिरफ्तारी होनी बाकी है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता 25 वर्षीय ने बताया कि वह एक निजी कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करती है और बुधवार को शाम साढ़े छह बजे के करीबन वह अपने अन्य एक साथी के साथ बरियाली बाजार स्थित पठान के घर 10 हजार रुपयों की बकाया किस्त लेने गई थी। जब वह शहेदाबानो पठान के पति से बात कर रही थी, तभी वह वहाँ आ गई और दोनों महिलाओं को गालियां देने लगी। दोनों महिला एजेन्टों ने उसे गाली देने से मना किया। जिस पर शहेदा और उसके पति ने दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया था।
आरोपी और उसके साथी ने दोनों महिलाओं के कपड़े फाड़ दिये और उनके साथ छेड़खानी की थी। किसी तरह दोनों पीड़ित वहाँ से भागने में सफल रहे थे। आरोपियों ने दोनों को फिर से बकाया किस्त लेने आने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। पीड़िता में से एक ने इस बारे में कंपनी में शिकायत की, झिसके बाद बुधवार को इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।