
सूरत : संपत्ति नाम नहीं की तो बेटे-बहू ने मां का खान-पान बंद करा ये धमकी दे डाली!
By Loktej
On
आज के इस कलियुग में पैसों के लिए व्यक्ति कितना नीचे गिर सकता है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देने वाला एक मामला सूरत से सामने आया है। जहां माता द्वारा संपत्ति नाम नहीं करने पर सगे बेटे और उसकी पत्नी ने बुजुर्ग सास का खाना बंद कर दिया गया था। जिसके चलते बुजुर्ग महिला को अपनी पुत्री के घर जाकर शरण लेनी पड़ी थी। मजबूर माँ ने अपने बेटे और बहू के इस रवैये के कारण पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से 66 वर्षीय नीलाबेन पटेल अपनी पुत्री प्रिया के यहाँ रह रही है। नीलाबेन ने अपने 45 वर्षीय पुत्र परीक्षित पटेल और उसकी पत्नी निया के खिलाफ उन्हें धमकी देकर डराने की कोशिश की थी। चार साल पहले ही पति की मौत हो जाने के बाद नीलाबेन ने अपने पुत्र और बहू के साथ मिलकर एक फ्लॅट खरीदा था। इसके अलावा उनके नाम पर एक ढाई लाख की एफ़डी भी दर्ज थी।
पिछले कुछ समय से नीलाबेन का पुत्र और उनकी बहू ने उनपर ढाई लाख की उनकी एफ़डी उनके नाम कर देने का दबाव बना रहे थे। पर वृदधा ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके चलते दोनों ने बुजुर्ग महिला के लिए खाना बनाना ही बंद कर दिया। नीलाबेन को खुद ही अपना खाना बनाना पड़ता था। आए दिन माता और बेटे-बहू के बीच इसको लेकर बहस होती रहती थी।
इस बीच दिसंबर महीने में वडोदरा रहने वाली उनकी पुत्री को डिलिवरी का समय आया तो वह वहाँ चली गई। हालांकि इस दौरान बेटे और बहू ने फोन कर माँ को वापिस ना आने के लिए कहा और वापिस आने पर काट देने की धमकी दी थी। नीलाबेन ने इस धमकी की रिकॉर्डिंग जहाँगीरपूरा पुलिस को सुनाई थी, जिसके बाद जहाँगीरपूरा पुलिस ने केस दर्ज कर महिला सब इंस्पेक्टर आर वी चूड़ासमा दोनों पकड़ने के लिए उनके घर पर पहुंचे थे। हालांकि पुलिस को आए देख पुत्र परीक्षित की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके चलते पुलिस की टीम वापिस आई थी।
Tags: Surat