
सूरत : तीन दिन बाद अडाजण रिवरफ्रंट के गुंबद में फिर लगी भीषण आग
By Loktej
On
तापी नदी के तट पर अडाजण रिवरफ्रन्ट पर लगी आग से 2 किलोमीटर तक लगे धुएं के गुबार , आग लगते ही फिर अफरातफरी का माहौल हो गया।
फायर ब्रिगेड की टीमों ने वाटर कैनन से आग पर काबू पाया
सूरत में अडाजन पाटिया के पास भीषण आग लग गई। गुंबद को तापी नदी के सामने बनाया गया था। आग लगने के बाद कोहराम मच गया। तीन दिन पहले इसी गुंबद में आग लगी थी।
साथ ही आज फिर एक बार आग लगी है। आग इतनी भीषण थी कि इसका धुंआ डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी से देखा जा सकता था। रिवरफ्रंट के गुंबद में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग भी मौके पर पहुंचा। तापी नदी के तट पर अडाजण रिवरफ्रन्ट के गुंबद में दो दिन पुर्व आग लगी थी। आज एक बार फिर उसी जगह पर आग लग गई और दमकल विभाग आग को काबु करने के लिए त्वरीत कार्यवाही की। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि उन्होंने पूरे गुंबद को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें बहुत बड़ी थीं। दमकल के पहुंचने और आग पर काबू पाने से पहले पूरा गुंबद जलकर राख हो गया। सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के बाद किसी के हताहत होने या गंभीर नुकसान की कोई खबर नहीं है। इलाके से धुआं उठने पर दमकलकर्मियों ने अपना कूलिंग का काम जारी रखा। स्थानीय लोगों ने बताया कि दमकल के समय पर पहुंचने पर लोग सहम गए। हालांकि आग विकराल हुई थी।
Tags: