सूरत : ग्रीष्मा की मौत पर सियासत गर्म , कांग्रेस का बैनर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

सूरत : ग्रीष्मा की मौत पर सियासत गर्म ,  कांग्रेस का बैनर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

गृह मंत्री हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस को हिरासत में लिया

पुलिस ने 20 से अधिक कांग्रेस नेताओं, विधायकों और महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
सूरत में ग्रीष्मा की हत्या के बाद लोगों में आरोपी के खिलाफ गुस्सा आ रहा है। युवति की हत्या के बाद उसे न्याय दिलाने के लिए अब राजनीतिक गतिविधि भी तेज हो गई है। सूरत शहर और जिला कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को मृतक युवति ग्रीष्मा वेकारिया के घर का दौरा किया और परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ता मानगढ़ चौक पहुंचे और धरना दिया। 
विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता को हिरासत में लेती पुलिस
गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ धरना प्रदर्शन करत समय पुलिस ने 20 से अधिक कांग्रेस नेताओं, विधायकों और महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। मानगढ़ चौक पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के साथ अब पूरा प्रकरण राजनीतिक रंग ले रहा है। राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी के गृहनगर सूरत  में हत्याओं की बढ़ती संख्या ने राजनीतिक आरोपों को भी जन्म दिया है। पिछले एक पखवाड़े में सूरत शहर के अंदर जिस तरह से हत्याएं हो रही हैं। इस दौरान ही ग्रीष्मा की सार्वजनिक रूप से  लोगों के सामने चाकू से गला घोंटकर मार डाला। इससे कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। सूरत में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता आज बैनर लेकर मानगढ़ चौक पहुंचे। बैनर में साफ-साफ लिखा था कि गृह मंत्री हर्ष संघवी को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए और मृतक ग्रीष्मा को जल्द से जल्द इंसाफ करना चाहिए। 
गुजरात महिला मोर्चा की अध्यक्ष गायत्रीबा वाघेला, मांडवी विधायक आनंद चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री तुषार चौधरी, हरीश सूर्यवंशी, सूरेश सोनवणे और सूरत शहर के पदाधिकारी काली पट्टी धारण कर विरोध में नारे लगा रहे थे।  पुलिस ने 20 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर डिंडोली पुलिस स्टेशन ले जाया गया। 
Tags: