सूरत : पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली, 'सुथारसिंह' चोरी के इरादे से इस इलाके में घूम रहा है! जानें फिर क्या हुआ?

सूरत : पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली, 'सुथारसिंह' चोरी के इरादे से इस इलाके में घूम रहा है! जानें फिर क्या हुआ?

सूरत शहर क्राइम ब्रांच द्वारा डुप्लीकेट चाभी बनाकर लोगों के घरों में घुस कर लोगों के गहने चुराने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पांडेसरा की आशापुरी सोसायटी में से पकड़े गए सभी आरोपियों को हिरासत में लिए जाने से पांडेसरा और अठवा पुलिस स्टेशन में हुई चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश हुआ था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, सूरत शहर क्राइम ब्रांच की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें इलाके में एक शातिर चोर के घूम रहे होने की जानकारी मिली थी। मुखबिरों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने वॉच रखी थी। पुलिस को इस वॉच के दौरान उन्हों ने कुख्यात शातिर चोर सुथार सिंह को हिरासत में लिया था। 
(Photo Credit : gujarati.news18.com)
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान सुथार सिंह के पास से सोने की बाली, सोने के पेंडेट वाला मंगलसूत्र, चांदी की सिकड़ियोंटठा हिरोहोंडा मोटर सायकल सहित 1.45 लाख का मुद्दामाल जप्त किया था। सूरत क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के अनुसार, सुथार सिंह लोगों के घरों की नकली चाभी बनाने के बहाने उनके घर में घुस जाता था और उनके घर में चोरी करता था। पुलिस द्वारा पूछताछ में सुथार सिंह ने अन्य आरोपों को भी कबूल किया था।