सूरत : शादी के बाद साथ रहने लगी परिणीता प्रेमिका, पति मनाकर ले गया तो प्रेमी ने ख़ुदकुशी कर ली

शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्तों के बीच कई बार खटास आ जाती है। कई बार ऐसा होता है की शादी की शुरुआत में ही दोनों के बीच कोई तालमेल नहीं होता, हालांकि धीरे-धीरे यह तालमेल भी आ जाता है। पर इन सबके बीच यदि पति या पत्नी का ध्यान किसी और व्यक्ति विशेष पर चला जाये तो यह मामला तीनों के लिए काफी दुष्कर साबित हो सकता है। कुछ ऐसा ही मामला सूरत के पलसाना से सामने आया था, जहां एक युवक ने पंखे से लटक कर फांसी खा ली। युवक के फांसी खाने की वजह उसकी प्रेमिका थी, जो की अपने पति के साथ वापिस चली गई थी। बीते कुछ समय से उसकी प्रेमिका अपने पति को छोड़कर उसके साथ ही रहने आ गई थी।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, पलसाना के सिद्धनाथ कॉम्प्लेक्स में शक्तिमान पटवा (मूल. मध्यप्रदेश) और मनोज पटवा, जो की चचेरे भाई है। दोनों एक ही घर में साथ में रहते थे। शक्तिमान को रागिनी (बदला हुआ नाम) नामक युवती से प्यार हो गया था। रागिनी भी उसे पसंद करती थी। हालांकि बाद में परिवारवालों ने मिलकर रागिनी की शादी जिगर (बदला हुआ नाम) के युवक के साथ करवा दी थी। हालांकि इसी दौरान शक्तिमान वरेली में रहने आ गया था। जग रागिनी को यह पता चला तो वह अपने प्रेमी शक्तिमान के पास रहने आ गई। हालांकि कुछ ही दिनों के बाद पति जिगर उसे अपने घर वापिस ले गया तो शक्तिमान रागिनी को वापिस लेकर आ गया था। 
जिगर ने पत्नी रागिनी को अपने साथ रहने के लिए मना लिया। इसके बाद रागिनी के पति जिगर और चचेरे भाई मनोज ने शक्तिमान को समझाना शुरू किया, हालांकि इसके बाद भी वह समझने को तैयार नहीं था। इसके चलते मनोज उसकी मर्जी के बिना रागिनी और जिगर को स्टेशन पर छोड़ने चला गया। जब मनोज वापिस आया तो दरवाजा बंद था, इसके चलते उसने दरवाजा ठोका। 
काफी देर दरवाजा ठोकने के बावजूद भी दरवाजा नहीं खुला तो मनोज ने वाचमैन की मदद से दरवाजा तोड़ डाला। इसके बाद अंदर का नजारा देखकर उसका दिमाग काम करना बंद कर दिया। शक्तिमान ने गलेमें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पूरे मामले में पुलिस ने आकस्मिक मौत की धारा लगाकर आगे कार्यवाही शूर की है।
Tags: Surat