
सूरत : 2 साल की लड़की का अपहरण करने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें आखिर क्यों किया था अपहरण
By Loktej
On
छोटी बहन को पुत्र नहीं होने के चलते रूबीना ने किया अपहरण
पिछले दिनों सूरत के लिंबायत इलाके में से एक दो साल की मासूम लड़की का अपहरण होने की घटना में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। क्राइम ब्रांच द्वारा बच्ची का अपहरण करने वाली महिला को हिरासत में लिया जा चुका है और साथ ही उसकी चंगुल से लड़की को भी बचा लिया गया है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, मासूम लड़की का अपहरण करने वाली महिला का नाम रूबीना शेख है। रूबीना से की गई पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबुल किया है और इस बारे में हकीकत बयान करते हुए अपहरण का असली कारण भी बताया था। रूबीना ने बताया कि उसकी बहन नरगिस को कोई भी बालक नहीं है और यहीं कारण है कि उसने अपनी बहन के लिए बच्चे का अपहरण किया था। अपहरण करने के बाद वह यह बालक अपनी बहन को देने वाली थी।
रूबीना ने बताया कि बालक का अपहरण करने के पहले उसने कई दिनों तक उस घर की रेकी की थी। जिसके बाद उसने अपनी योजना को अंजाम दिया था। हालांकि रूबीना नरगिस को संतान देती उसके पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।