सूरत : 100 बेड के ऑक्सीजन सुविधायुक्त संप्रति कोविड आईसोलेशन सेन्टर का लोकार्पण

सूरत : 100 बेड के ऑक्सीजन सुविधायुक्त संप्रति कोविड आईसोलेशन सेन्टर का लोकार्पण

अडाजण में जैन इंटरनेशन अर्गोनाईजेशन (जेआईओ) तथा श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ के सहयोग से संप्रति कोविड आयसोलेशन सेन्टर कार्यरत

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटील के हाथो हुआ लोकार्पण, शहर भाजपा पदाधिकारी रहे उपस्थित
सूरत शहर के नगारिकों स्वास्थ सुविधा के लिए चिंतित तथा किसी भी प्रकार की आफत के समय में शहरवासियों कि मदद के लिए तत्पर पूर्व उप महापौर एवं जैन अग्रणी निरव शाह की प्रेरणा से संप्रति कोविड आईसोलेशन सेन्टर दुबारा कार्यरत हुआ है। सांसद एवं गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर.पाटील के हाथों शुक्रवार को अडाजण एसएमसी कोम्युनिटी सेन्टर में  ऑक्सीजन सुविधायुक्त 100 बेड का कोविड आईसोलेशन सेन्टर का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर महापौर हेमाली बोघावाला, सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा सहित शहर भाजपा के पदाधकारि तथा पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
पूर्व उप महापौर निरव शाह ने जानकारी देते हुए कहा कि जैन इंटरनेशन अर्गोनाईजेशन (जेआईओ)  तथा श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ के सहयोग से कोरोना की पहली और दुसरी लहर में संप्रति आईसोलेशन सेन्टर में सराहनिय कार्य हुआ था। शहर में कोरोना संक्रमण बढने के बाद महापौर और मनपा आयुक्त के आदेश से दुबारा संप्रति कोविड आईसोलेशन सेन्टर कार्यरत किया गया था। शुक्रवार को गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर.पाटील के हाथो संप्रति कोविड आईसोलेशन सेन्टर का लोर्कापण किया गया। 
Tags: