सूरत : आमली बांध में नाव पलटी, 7 डूबे

सूरत : आमली बांध में नाव पलटी, 7 डूबे

पशुओं के लिये चारा इकठ्ठा करने के लिए जा रहे थे 6 महिलाओं सहित 10 लोग

सूरत जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिले के मांडवी तहसील के आंबली बांध में नाव पलटने से 7 लोगों के डूबने के समाचार हैं। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि दो महिलाओं के शव प्रशासन ने बरामद किये हैं। जिला प्रशासन ने रेस्क्यू दल को घटना स्थल पर भेजा है। पांच लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं। 
रिपोर्ट के अनुसार मांडवी तहसील के देवगीरी गांव की 6 महिलाओं सहित 10 लोग सुबह पशुओं के लिये चारा इकठ्ठा करने नाव में बैठकर आमली बांध के सरोवर से दूसरे छोर पर जाने के लिये गुजर रहे थे। तभी बीच सरोवर नाव पलट गई। बताया गया है कि जितेन्द्र वसावा, ललिताबेन वसावा, दीबूबेन वसावा तैर कर किनारे पर पहुंच गये। वहीं सात लोग पानी में डूब गये। 
घटना की सूचना मिलते ही मांडवी नगरपालिका, बारडोली नगरपालिका और सूरत महानगर पालिका का दमकल दस्ता घटना स्थल की ओर कूच कर गया। रेस्क्यू के दौरान देवीबेन वसावा और गिमलीबेन वसावा के शव मिल गये। अन्य पांच लोगों की खोज जारी है। डूबने वालों में चार महिलाएं और तीन पुरुष थे।
Tags: