सूरत : स्मीमेर में 20 करोड़ लागत से एमआरआई और सिटी स्कैन मशीन खरीदेंगे

सूरत : स्मीमेर में 20 करोड़ लागत से एमआरआई और सिटी स्कैन मशीन खरीदेंगे

दो मशीनों के लिए 16 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी

स्मीमेर अस्पताल में 20 करोड़ लागत से एमआरआई और सिटी स्कैन मशीन खरीदी किया जाएगा। दो मशीन खरीदने के लिए पूर्व में मंजूर किए गए अंदाज में बढ़ोत्तरी होने से नए अंदाज मंजूर करने और दो मशीनों के लिए स्मीमेर में नई भर्ती की मंजूरी मांगी गई है।
स्मीमेर के अलग-अलग विभागों के लिए 19.60 करोड़ खर्च से साधन खरीदने स्थायी समिति ने सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। स्मीमेर के रेडियोलाऊजी विभाग के लिए 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन खरीदने आठ करोड़ का अंदाज मंजूर किया गया था। वहीं सिटी स्कैन मशीन के लिए छह करोड़ का अंदाज मंजूर हुआ था। दोनों मशीनों के लिए 14 करोड़ का अंदाज को मंजूरी दी थी। इस मंजूरी के बाद तज्ञों द्वारा 1.5 टेस्ला के बजाय 3 टेस्ला एमआरआई मशीन खरीदने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा सिटी स्कैन मशीन भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के खरीदने तज्ञों ने सिफारिश की है। इस सिफारिश के मुताबिक मेडिकल साधन खरीदने के पीछे 20 करोड़ का खर्च का अंदाज तैयार हुआ है। दो साधनों की खरीदी के लिए नया अंदाज मंजूर करने के लिए स्थायी समिति समक्ष प्रस्ताव रखा गया है।
हाल में स्मीमेर में एपल अस्पताल द्वारा सिटी स्क्रेन और एमआरआई मशीन पीपीपी के तहत चलाया जाता है। इसकी अवधि दिसंबर 2022 को पूरी होती है। यह अवधि पूरी होने के बाद भी दोनों मशीन कार्यरत रखने का पालिका सोच रही है। सिटी स्कैन और एमआरआई सेंटर चलाने के लिए जरूरी स्टाफ की भर्ती की मंजूरी मांगी गई है। मैनेजर, आसि. प्रोफेसर, सिटी स्क्रेन और एमआरआई टेकनिशियन, नर्सिंग स्टाफ, वॉर्ड बॉय मिलाकर कुल 16 कर्मचारियों की भर्ती की स्थायी समिति से मंजूरी मांगी है।
Tags: