सूरत : सब्जी उत्पादकों को अच्छे दाम दिलाने अब सुमुल अपनायेगी यह नुस्खा

सूरत : सब्जी उत्पादकों को अच्छे दाम दिलाने अब सुमुल अपनायेगी यह नुस्खा

सूरत में सब्जी उत्पादकों को अच्छे दाम दिलाने अब सुमुल पार्लरों में मिलेगी सब्जीयां, सुमुल ने दिया विशाल नेटवर्क को अंजाम

आगामी 6 महिनों में शहर - जिले में 600 सुमुल पार्लर पर व्यवस्था का आयोजन
किसानों के पास से सब्जियां खरीदी करके उसे सीधे ग्राहकों तक पहुचाने की व्यवस्था की योजना सुमुल डेरी ने शुरू कि है। सुमुल डेरी स्थित पार्लर में सब्जि की बिक्री शुरू कि गयी थी। जिसमें किसानों से खरीदी हुई सब्जि सीधे सूमूल पार्लर में ग्राहकों के समक्ष बिक्री के लिए रखी जाती है। जिसके कारण किसानों को सब्जियों का उचित दाम मिलता है और ग्राहकों सस्ते दामों पर अच्छी और ताजी सब्जिया मिलती है। 
अभी सुमुल डेरी द्वारा कुछ ही किसानों से सब्जियां सिधी खरीदी कर उसका सूमूल पार्लर पर बिक्री की जा रही है। किसानों को सब्जियों का योग्य दाम मिलने पर आगामी दिनों में अधिक से अधिक किसानों से सब्जियां खरीदने की व्यवस्था सुमुल द्वारा बनायी गयी है। किसानों से खरीदी गयी सब्जियों को डायरेक्ट सुमुल पार्लर पर बेचने के लिए एसी वान की व्यवस्था की जायेगी। किसानों से खरीदी हुई सब्जियां ग्राहक तक ताजी अवस्था मिले इस प्रकार का बडा आयोजन सूमूल द्वारा किया गया है। वर्तमान में प्रायोगिक तौर पर सूमूल डेरी के एक मात्र पार्लर पर सब्जिया बिक्री की व्यवस्था है जिसे आगामी 6 महिनों के दौरान सूरत तथा तापी जिले के 600 सूमूल पार्लर तक यह व्यवस्था की जायेगी। सुमुल पार्लर से अब जल्द ही दुध, बेकरी प्रोडक्ट के साथ साथ सब्जियों की भी बिक्री होगी। 
डांग जिले में जिस प्रकार से ओर्गेनिक खेती की जा रही है उसी प्रकार से सूरत और तापी जिले में भी किसान ओर्गेनिक खेती के लिए प्रोत्साहीत हो रहै है। किसानों को सब्जियों का उचित दाम दिलाने के उदेश्य से सुमुल डेरी किसानों से सीधे सब्जियां खरीदकर अपने पार्लर में ग्राहकों को बेचेगी जिससे किसानों और ग्राहकों को दोनो को लाभ होगा। 
Tags: