सूरत : पांडेसरा में अज्ञात युवक की सरेआम चाकू से वार करके बेरहमी से हत्या

मृतक के हाथ पर सुनील और अंग्रेजी में एस. एम. का टैटू बनाया है

 शहर में आए दिन हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। पांडेसरा कैलाश चौकड़ी के पास फुटपाथ से एक अज्ञात युवक की गर्दन, छाती और पेट में चाकू से वार किए जाने से  उसे नई सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांडेसरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गत शाम करीब साढ़े सात बजे पांडेसरा कैलाश चौकड़ी से गांधी कुटीर जाने वाली सडक़ पर गले, पेट व सीने में चाकू से वार किए हुए हालत एक अज्ञात युवक मिला। उसे गंभीर हालत में नई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की उपचार मिलने से े ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पांडेसरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए कैलाश चौकड़ी से गांधी कुटीर तक सडक़ पर जांच की। लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि मृतक के दाहिने हाथ सुनील नाम  और अंग्रेजी में एस. एम टैटू बनाया है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की पहचान और स् हत्यारे का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Tags: