सूरत : ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को फांसी दिये जाने पर गृहराज्य मंत्री ने किया पुलिस, मेडिकल और FSL की टीम को धन्यवाद

सूरत : ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को फांसी दिये जाने पर गृहराज्य मंत्री ने किया पुलिस, मेडिकल और FSL की टीम को धन्यवाद

मात्र सात दिनों में दर्ज की गई थी चार्जशीट, रात दिन एक करके पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारी ने मासूम लड़की को ढूँढने का किया था प्रयास

सूरत की पोक्सो कोर्ट द्वारा ढाई साल की बच्ची पर दुष्कर्म करने वाले गुड्डू यादव को मौत की सजा सुनाई गई। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुये मात्र सात दिनों में ही चार्जशीट दर्ज कर दी थी। जिसके बाद आज कोर्ट द्वारा उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी। इस पूरे मामले में राज्य के गृहराज्यमंत्री हर्ष संघवी ने अपना निवेदन दिया था। 
ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के केस में में सभी एजंसी, पुलिस और एफ़एसएल की टीम ने काफी उम्दा काम किया था। वहीं न्यायतंत्र ने भी काफी सराहनिय कार्य किया है। बच्ची की उम्र को ध्यान में रखते हुये 350 से अधिक पुलिस अधिकारी आरोपी को ढूँढने में लग गए थे। रात दिन पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारी आरोपी को ढूंढ रहे तेह। जिसके बाद 8 नवंबर को पुलिस ने आरोपी गुड्डू कुमार को हिरासत में लेकर तीन दिन के रिमांड मंजूर किए थे। 
इस बारे में बात करते हुये हर्ष संघवी ने बताया की चार्जशीट के 21 दिनों में आरोपी को दोषी घोषित किया गया था। आरोपी के दोषी साबित होने पर और सजा मिलने पर गृहराज्य मंत्री हर्ष संघवी ने पुलिस, मेडिकल और FSL की टीम को धन्यवाद व्यक्त किया था। उन्होंने ने बताया कि वह गुजरात के जवानों और टीम को अभिनंदन देते है। 1 महीने में तीन पोक्सो केस में ऐतिहासिक निर्णय लेने के बारे में उन्होंने न्यायतंत्र को भी धन्यवाद किया था। 
Tags: Surat