सूरत : शहर के 21 बिल्डर ग्रुप, भागीदार और फाइनान्सरों के यहां आईटी का छापा
            By  Loktej             
On  
                                                 आयकर विभाग की कार्यवाही से बिल्डर लॉबी में खलबली मची
शहर में आयकर विभाग ने 21 बिल्डर ग्रुप, बिल्डर्स के भागीदार और फाइनान्सरों के यहां छापेमारी की। अहमदाबाद और सूरत के आयकर विभाग के अधिकारी सुबह से जांच कर रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संगीनी ग्रुप और उसके दो भागीदारों के यहां छापेमारी की गई। साथ ही अरिहंत ग्रुप, महेंद्र चंपक ग्रुप और अशेष दोषी के यहां भी जांच कार्यवाही शुरू है। 
  जांच दौरान प्रख्यात बिल्डर ग्रुप में से बड़े पैमाने पर बेनामी व्यवहार मिलने की संभावना है। आयकर विभाग की कार्यवाही से बिल्डर लॉबी में खलबली मच गई है। कुछ समय से आयकर विभाग टेक्स चोरों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। हाल में कई कंपनियों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। जिसमें रत्नमणी और एस्ट्रल पाइप जैसी बड़ी कंपनियां थी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों से बड़े पैमाने पर बेनामी हिसाब व्यवहार मिले है। वहीं माणेकचंद के डिलर पर भी कुछ सप्ताह पहले छापा मारा था।
Tags:  
