
सूरत शहर भाजपा द्वारा संविधान गौरव यात्रा आयोजित
By Loktej
On
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर, 2015 से इस दिन को "संविधान दिवस" के रूप में मनाना शुरू कर है, सूरत शहर भाजपा अनूसूचित मोर्चा द्वारा बाबासाहब आंबेडकरजी की प्रतिमा को माल्यार्पण करके बाईक रेली का आयोजन किया
सूरत शहर भाजपा द्वारा संविधान गौरव यात्रा आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर, 2015 से इस दिन को "संविधान दिवस" के रूप में मनाना शुरू कर है। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी-सूरत महानगर का अनुसूचित जाति मोर्चा 26 नवंबर, 2021 के शुभ दिन पर सुबह 9 :30 बजे रिंग रोड पर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता आदरणीय डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रत्नाकरजी, गुजरात राज्य क्षेत्र संगठन के महासचिव, प्रदीपसिंह वाघेलाजी, हर्षभाई संघवी गुजरात के गृह मंत्री, विनोदभाई मोरडीयाजी, शहरी विकास राज्य मंत्री, पूर्व राज्य अनुसूचित जाती मोर्चा एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जीवराजभाई चौहान जी द्वारा डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकरजी की प्रतिमा को "पुष्पांजलि" अर्पित की। फिर "संविधान गौरव यात्रा" के रूप में एक विशाल बाइक रैली शहर की विभिन्न सड़कों से शुरू हुई और "संविधान गौरव यात्रा" का जगह जगह फुलहार और गुलाब के पुष्पो से भव्य स्वागत किया गया। सैयदपुरा वरियावी बाजार पुलिस थाने के पास एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जहां सूरत शहर भजपा अध्यक्ष निरंजनभाई झांझमेरा, महापौर हेमालीबेन बोघावाला, विधायक संगीताबेन पाटील, विवेकभाई पटेल, अरविंदभाई राणा, सूरत शहर भाजपा महामंत्री कालुभाई भीमनाथ, पार्षदों एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंतभाई भगत, महामंत्री राजुभाई प्रियदर्शी, बाबुभाई सूरती, शहर अनूसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे।
Tags: