सूरत : गुजरात विधानसभा- 2022 के चुनाव में सभी 182 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाएं: अमित शाह

सूरत :  गुजरात विधानसभा- 2022 के चुनाव में सभी 182 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाएं: अमित शाह

सूरत में आयोजित दीपावली स्नेहमिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी को हराने के लिए नही हमें सभी सीटे जीतने के लिए काम करना है , प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अश्वमेघ यज्ञ में भाजपा कार्यकर्ता रथ के रक्षक है

सूरत शहर भाजपा का स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित 
सूरत शहर के वनिता विश्राम मैदान में गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  के गृहनगर में आयोजित दीपावली स्नेहमिलन कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री और सीआर पाटिल रेली द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्च्चुअली ( ऑनलाईन) शामिल हुए। दीपावली पर्व के बाद राज्य के सभी जिलों और महानगरो में स्नेहमिलन समारोह आयोजित हुए जिसकी शुरूआत कच्छ जिले से हुई थी। आज सूरत में अंतिम कार्यक्रम में रेकोर्ड ब्रेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, जैसे आपने हमारा भव्य स्वागत किया वैसे आप गांधीनगर आओ तो मैं भी आपका स्वागत करूंगा। 
सूरत शहर भाजपा द्वारा आयोजित दीपावली स्नेहमिलन कार्यक्रम में शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा उपस्थित मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रीओं तथा विधायकों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में रेकोर्ड संख्या में उपस्थित रहकर सफल बनाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।  
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते मुख्यमंत्री भुपेन्द्र पटेल
शहर भाजपा द्वारा आयोजित स्नेह‌मिलन कार्यक्रम सी.आर.पाटील ने संबोधन में कहा कि स्वच्छता में लगातार दुसरी बार सूरत शहर का देश में दुसरा स्थान आने पर महानगरपालिका में पदाधिकारियों तथा अधिकारियों की टीम को शुभेच्छा दी। सफाई कर्मचारीओं और शहरवासियों के सहयोग से ही यह संभव हो पाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी ने वर्ष 2002 में अश्वमेघ यज्ञ शुरू किया था। यह यज्ञ आज पुरे देश में घुम रहा है जिसे रोकने की किसी की ताकात नही है। इस अश्व मेघ की रक्षा करने लिए अश्वरुपी भाजपा कार्यकर्ता जगह जगह उपस्थित है। भाजपा कार्यकर्ताओं की छोटी बडी भुलों को भी मतदार भुलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जो रास्ता दिखाया है उस चलकर देश की सेवा करने का हमे अवसर मिला है। पुरे गुजरात और देश के हर जिले की नजर सूरत पर बनी रहती है यह सूरत की ताकात है। 
भाजपा स्नेहमिलन कार्यक्रम के दौरान शहर भजापा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटील का भव्य स्वागत किया गया मुख्यमंत्री भुपेन्द्र पटेल ने डायमंड सिटी और उद्योगसाहसीकों की भूमी सूरत का देश मे स्वच्छ शहर में दुसरा स्थान मिलने पर मेयर टीम, मनपा आयुक्त टीम और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई ने कोरोनाकाल के दौरान प्रजाजनों के साथ सहयोग से काम किया और आज देश धीरे धीरे कोरोना मुक्त होने जा रहा है। सूरत में जिस प्रकार से आज मेरा स्वागत हुआ है उससे मै बहुत खुश हु। भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप भी गांधीनगर आओ तो में भी आपका स्वागत करूंगा। चुनाव के वर्ष में हमें किसी को हराने के लिए काम नही करना है हमें 182 सिट जितने के लिए काम करना है। पन्ना प्रमुख, बुथ प्रमुख और मंडल प्रमुख के साथ संगठन की शक्ति और सक्रिय कार्यकर्ताओं के कारण यह मुश्किल नही है। 2022 विधानसभा चुनाव में हमे देश को परिणाम देना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑनलाईन कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  कहा, "मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। सूरत शहर का स्वच्छता सर्वेक्षण में समग्र देश में लागातार दुसरी बार दुसरा स्थान रहा अब स्वच्छता में नंबर एक का स्थान प्राप्त करें। सूरत शहर में गुजरात के हर तहसिल से और देश के हर जिले से लोग यहा पर रहते है । सूरत शहर एक लघुभारत है सूरत शहर की जनता ने लगातार 31 सालों से भाजपा को जिताया है। सूरत में जीत का मतलब पूरे देश से मेन्डेट मिलने समान है।सी.आर. पाटिल का पेज प्रेसिडेंट का प्रयोग आज देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक मॉडल बन गया है। पेजप्रमुख और संगठन से चुनाव जिता जाता है यह सी.आर.पाटील ने साबित कर दिया है। कोरोना के बाद जीएसटी और डायरेक्ट टेक्स का रेकोर्ड तुटा है जिसमें भी गुजरात की आर्थिक नगरी सूरत का महत्वपुर्ण योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 5 ट्रीलियन इकोनोमी का सपना पुरा करने के लिए भी सूरत शहर का योगदान अहम रहेगा। प्रधानमंत्री ने भाजपा के चुनाव एजेन्डे में शामिल सर्जिकल स्ट्राईक, एयर स्ट्राईक, धारा 370, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का वादा पुरा किया है। आगामी 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव में आजादी के बाद सबसे अधिक बहुमत के साथ 182 सिटे जितनी है। भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री द्वारा 182 सीटों का लक्ष्य पुरा करके गुजरात में पुर्ण बहुमत का रिकोर्ड बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं शुभेच्छा प्रदान  कि। अंत में सी.आर.पाटील से अमित शाह ने कहा कि मै दिसंबर में सूरतवासियों को रूबरू मिलने के लिए सूरत आना चाहता हु। 

Tags: