सूरत : परस्त्री के साथ वीडियो कॉलिंग पर बात कर रहे पति को पत्नी ने किया सवाल तो पति ने कर दी पिटाई, महिला कार्यकर्ता ने सबके सामने चखाया मजा

सूरत : परस्त्री के साथ वीडियो कॉलिंग पर बात कर रहे पति को पत्नी ने किया सवाल तो पति ने कर दी पिटाई, महिला कार्यकर्ता ने सबके सामने चखाया मजा

महिला कार्यकर्ता के घर में ही काम करती थी महिला, बीच सोसाइटी में पति को पत्नी से माफी मँगवाई

किसी भी जोड़े के शादीशुदा जीवन में किसी और के आगमन से परिवार में कलह जरूर होते है। ऐसा ही एक मामला सूरत से सामने आया, जहां सूरत के वराछा इलाके में एक महिला ने अपने पति को वीडियो कॉलिंग के जरिये दूसरी महिला के साथ रंगरेलिया मनाते हुये देखा। इसके चलते जब पत्नी ने उससे सवाल किया तो पति ने महिला की पिटाई की थी। पूरे मामले में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने महिला की तरफ से पेरवी करते हुये पति को बीच सड़क पर थप्पड़ जड़ कर उसे एक अच्छा पाठ सिखाया था।
सामाजिक कार्यकर्ता दर्शनाबेन जानी ने बताया कि महिला उसके घर में ही काम करती है और वह उनकी आर्थिक परिस्थिति को भी काफी अच्छी तरह से जानती है। दो संतानों की माता अपने दोनों संतान और पति के साथ पति के वॉचमेन वाली कमरे में रहते है। दर्शनाबेन ने बताया कि लीलाबेन 5 घरों का काम करती है, तब जाकर वह अपने बच्चों कि पढ़ाई और घर का खर्च निकाल पाती है। बच्चों को भूखा रखकर पति वीडियो कॉलिंग पर दूसरी औरत के साथ बात कर रहा था। ऐसे में उसे सबक सिखाना जरूरी था। 
दिवाली के दौरान महिला डोफार को ही घर पहुँच गई तब उसने देखा कि पति मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग के जरिये किसी और महिला के साथ बात कर रहा था। जिस पर महिला ने कहा कि कम से कम बच्चों को तो खाना खिला देना चाहिए था पूरा दिन मोबाइल में घुसे रहते है। बस इसी बात पर पत्नी ने बच्चों के सामने ही बेरहमी से पिटाई की थी। जब सात दिनों के बाद दर्शनाबेन गाँव से वापिस आई तो उसे इस बात की जानकारी मिली। वह तुरंत ही महिला के घर पहुंची और पति को सोसाइटी में सबके सामने थप्पड़ मारे थे। इसके बाद पति ने पत्नी से माफी मांगी और फिर से ऐसा ना करने का आश्वासन दिया था।
Tags: