सूरत : किशोरी के भगाने का मामला, लिव-इन में रहने वाला दंपति सहित तीन गिरफ्तार

सूरत :  किशोरी के भगाने का मामला, लिव-इन में रहने वाला  दंपति सहित तीन गिरफ्तार

किशोरी ने पहले माता-पिता के उत्पीड़न से भागने के बारे में झूठ बोली थी

शहर में एक चेतावनी समान घटना प्रकाश में आयी है। जिसमें कतारगाम इलाके में रहने वाली किशोरी अपने घर से भाग गई। परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी भी दर्ज करायी है।  इस बीच किशोरी एक सप्ताह बाद घर लौट आई। जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिसमें लिव-इन में रहने वाला  दंपति लोभ लालच देकर घर से भागी किशोरी को अपने घर ले गया, जहां से कपल ने उसे दूसरे युवक के घर भेज दिया। जहां युवकों ने किशोरी पर नियत बिगाड़कर छेड़खानी की।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार कतारगाम क्षेत्र में रहते  मूल निवासी भावनगर के सुनिलभाई (नाम बदला  है) का एक बेटा और एक 17 साल की बेटी है। 10 अक्टूबर को बेटी सुमित्रा (बदला हुआ नाम) बिना परिवार को बताए कहीं चली गई। तलाश करने के बाद भी प्रियंका नहीं मिली। जिससे चौकबाजार थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस किशोरी के अपहरण की जांच कर रही थी। इस बीच किशोरी एक सप्ताह बाद घर वापस आ गई। उस समय किशोरी ने  अपनी मां द्वारा प्रताड़ित किए जाने सहित छोटे-मोटे मामलों में तंग आ चुकी होने के बाद घर से भाग जाने का बयान पुलिस को दी थी।  हालांकि पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
पुलिस ने कहा कि सुमित्रा को पास के सोसायटी में लिव इन में रहती काजल मिश्रा और किशोर गोहिल ने लुभावनी बातों एवं विश्वास में लेते हुए कहा कि था कि मेरे साथ रहोगी तो तुम्हारी जिंदगी सुधर जाएगी।  किसी अच्छे लड़के से शादी करा दूंगी, जिससे लालच में आ गई किशोरी घर से भाग कर काजल के घर रहने चली गई थी। किशोरी कुछ दिनों तक काजल के घर पर रही। दूसरी ओर, काजल एवं किशोर किशोरी के माता-पिता से मिले और उसे खोजने का नाटक भी किया। किशोरी के घर पर होने के बावजूद मामले को छुपाया।
किशोरी  को कुछ दिन घर पर रखने के बाद प्रकाश नागर नाम के युवक के घर भेज दिया था। जहां प्रकाश किशोरी पर नियत खराब कर छेड़खानी की थी। इसके बाद  काजल और किशोर ने ही प्रियंका मिल गई है कहते हुए घर छोड़ने गए थे। पुलिस ने बताया कि किशोरी ने उस वक्त डर के मारे पूरी बात छुपाई। पुलिस ने मामले में अपहरण, छेड़खानी और पॉक्सो क्लॉज जोड़ते हुए काजल, किशोर और प्रकाश को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है। 
Tags: