सूरत : ई-व्हीकल को मनपा के वाहन टेक्स में 100 प्रतिशत माफी

चार साल में 40 हजार इलेक्ट्रीक वाहन दौड़ाने की पालिका की पॉलिसी तैयार

पालिका ने इलेक्ट्रीक वाहनों को उपयोग को प्रोत्साहित करने इलेक्ट्रीक व्हीकल पॉलिसी तैयार की है। शहर के सडक़ों पर 2025 तक 40 हजार इलेक्ट्रीक वाहन दौड़ाने का टार्गेट तय किया गया है। इलेक्ट्रीक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिए वाहन टेक्स में 100 प्रतिशत माफ सहित लाभ दिए जाएगे। पालिका ने इलेक्ट्रीक वाहनों के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाने के लिए कमर कसी है।
ई वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए खरीददार को पहले साल वाहन कर में 100 प्रतिशत, दूसरे साल 75 प्रतिशत, तीसरे साल 50 प्रतिशत और चौथे साल 25 प्रतिशत माफी दी जाएगी। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदी करने वाले को पहले तीन साल एन्वायरमेंट चार्ज में से मुक्ति दी जाएगी। ई- वाहनों केा पालिका संचालित सभी पे एन्ड पार्क में पहले तीन साल के लिए निशुल्क पार्किंग की सुविधा देगी। पालिका कर्मचारी सस्ते दर में लोन पर ई वाहन खरीदी कर सके इसलिए क्रेडिट सोसायटी के साथ संकलन  में रहकर व्यवस्था की जाएगी।
शहर में 500 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे
ई-वाहनों के लिए शहर में पर्याप्त मात्रा में चार्जिंग स्टेशन मिले इसलिए पालिका 500 चार्जिंग स्टेशन बनाएंगी। इसमें से पालिका 200 चार्जिंग स्टेशन बनाएंगी। वहीं 150 चार्जिंग स्टेशन पीपीपी के तहत बनाया जाएगा। बाकी के 150 चार्जिंग स्टेशन मॉल, थियेएटर, शॉपिंग सेंटर जैसे जगहों में जन जागरूकता अभियान से बनाया जाएगा।
सिटी बस, डोर टू डोर वाहन ई-वाहनों में तब्दील होंगे
पालिका ने तैयार की ई व्हीकल पॉलिसी के सभी वाहन चरणबद्ध इलेक्ट्रीक व्हीकल में तब्दील करने का तय किया गया है। सिटी बस और बीआरटीएस के तहत फिलहाल 741 बस दौड़ रही है। पालिका ने 300 इलेक्ट्रीक बस खरीदने के लिए ऑर्डर दिए है। अगले साल में सभी बस इलेक्ट्रिक की जाएगी। इसके अलावा डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन के सभी वाहन इलेक्ट्रिक होगी। ड्रीम सिटी, स्मार्ट सिटी, यूआरडीसीएल सहित सभी कंपनियों के वाहन भी इलेक्ट्रिक होंगे।

Tags: