सूरत : शिक्षा समिति में अग्नि सुरक्षा एवं बाल स्वास्थ्य विभाग की नई कमेटी बनी

सूरत : शिक्षा समिति में अग्नि सुरक्षा एवं बाल स्वास्थ्य विभाग की नई कमेटी बनी

सूरत महानगरपालिका संचालिक नगर प्राथमिक शिक्षा समिति में विभिन्न कमिटियों के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ती हुई।

खरीद समिति के अध्यक्ष  बने शुभम उपाध्याय , विज्ञान भवन समिति के अध्यक्ष बने अनुराग कोठारी
सूरत नगर निगम द्वारा संचालित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति की सोमवार की आम बैठक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया। गठित कमेटी में अग्नि सुरक्षा एवं बाल स्वास्थ्य विभाग की नई कमेटी का गठन किया गया है। समिति की महत्वपूर्ण समिति के कई दावेदार थे और उन्हें दरकिनार कर नए चेहरे को मौका देकर उन्हे अध्यक्ष बनाया गया है। नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद आज विभिन्न समितियों के गठन को लेकर आम बैठक हुई। महत्वपूर्ण खरीद समिति के कई दावेदार थे लेकिन शासकों ने नए सदस्य शुभम उपाध्याय को खरीद समिति का अध्यक्ष बनाया है। स्कूलों के भीतर पिछले कई बार अग्नि सुरक्षा का मुद्दा उठाया जा चुका है जिसके चलते आज शिक्षा समिति में अग्नि सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की नई कमेटी का गठन किया गया है। 
खरीद समिति के अध्यक्ष  शुभम गुलजारीलाल उपाध्याय उपाध्यक्ष राजेन्द्र कापडीया,  मध्यस्थ विज्ञान भवन समिति के अध्यक्ष अनुराग देव कोठारी उपाध्यक्ष यशोधरभाई देसाई, बजट समिति के अध्यक्ष स्वातीबेन मनभाई सोसा उपाध्यक्ष संजय केशव पाटील , बाल तंदुरस्ती और फायर सेफ्टी समिति के अध्यक्ष यशोधरभाई ठाकोरभाई देसाई उपाध्यक्ष राजेन्द्र पटेल, शैक्षणिक सांस्कृतिक आयोजन समिति के अध्यक्ष रंजनाबेन गोस्वामी, उपाध्यक्ष निरंजनाबेन जानी, कोम्प्युटर पेटा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र धनसुखलाल कपडिया और उपाध्यक्ष संजय केशव पाटील, भवन समिति के अध्यक्ष अरविंदभाई करशनभाई काकडीया उपाध्यक्ष शुभम उपाध्याय, बालवाडी विकास समिति के अध्यक्ष निरंजनाबेन रसिककुमार जानी उपाध्यक्ष रंजनाबेन गोस्वामी, शिक्षा सज्जता समिति के अध्यक्ष विनोदभाई रणछोडभाई गजेरा उपाध्यक्ष अनुराग कोठारी, दंडक राजेन्द्र इश्वरभाई पटेल को बनाया गया। 
Tags: