सूरत 99.37 फीसदी वैक्सीनेशन के साथ राज्य में पहले नंबर पर

34,11,079 लोगों ने लगाया पहला टीका

मनपा ने शहर के 99.37 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया है। पूरे राज्य में करीबन 85 फीसदी लोगों ने पहला डोज लिया है। राज्य के महानगरों में वैक्सीनेशन कार्यवाही में सूरत पहले नंबर पर है। दूसरी ओर डोज लेने वाले 50 फीसदी से ज्यादा लोगों ने अभी तक दूसरा डोज नहीं लिया। अगले दिनों में दूसरे डोज के लिए अभियान चलाया जाएगा।
जुलाई माह से कोरोना के मामलों में गिरावट आने से वैक्सीनेशन अभियाान शुरू किया गया। अभी तक 99.37 फीसदी लोगों ने पहला डोज ले लिया है। शहर में 18 साल से ज्यादा उम्र के 34,32,737 व्यक्ति में से 34,11,079 लोगों ने पहला डोज लिया है। 16,30,508 लोगों ने दूसरा डोज लिया है। वैक्सीनेशन कार्यवाही में सूरत अन्य महानगर से आगे है। अहमदाबाद में 48,27,932 लोगों में से 44,43,156 लोगों ने पहला डोज लिया ह। अहमदाबाद में 92 फीसदी बस्ती को पहला डोज दिया गया। वडोदरा में 15,09,801 लोगों में से 13,47,169 लोगों को पहला डोज दिया गया है जो 89.2 प्रतिशत वैक्सीनेशन है। राजकोट में 11,42,093 लोगों में से 10,93,563 लोगों ने पहला डोज लिया है जो कुल बस्ती के 95.8 प्रतिशत है। भावनगर में 4,43,600 में से 394,765 यानि 89 फीसदी लोगों को पहला डोज दिया गया है।
Tags: