सूरत : निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में 4 गिरफ्तार

सूरत : निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में 4 गिरफ्तार

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता किरण रायका की शिकायत के बाद कार्यवाही की

सूरत नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की हार के 7 माह बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं द्वारा शहर कांग्रेस कार्यालय में किये गये तोड़फोड़ एवं नेता कादिर पीरजादा की पूतला जलाने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है।  सभी को मेडिकल चेकअप के लिए सिविल लाकर कोर्ट में पेश किया गया।
अठवा पुलिस ने बताया कि घटना 24 फरवरी की है। नगर पालिका में कांग्रेस की हार के बाद कार्यकर्ताओं ने मक्काई पुल के पास कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की और कादिर पीरजादा समेत नेताओं की पूतला जला दीं थी। उस समय कांग्रेस कार्यकर्ता किरण रायका की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।
पुलिस जांच में चोकबाजार स्थित पुराने कांग्रेस कार्यालय में  कांग्रेस कार्यकर्ता सुरेन लस्करी, सलीम पटेल (घड़ीयाली), धर्मेश मिस्त्री (विक्की), मनीष झा ने बाबू रायका की तस्वीर सड़क पर फेंक दी और कदीर पीरजादा एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री तुषार चौधरी का पूतला दहन कर उग्र विरोध जताया था। पुलिस ने आज सभी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई शुरु की है।
Tags: