सूरत : चार वर्षीय बच्चे ने खेल-खेल में निगला सिक्का दो महीने तक पेट में पड़ा रहा, सिविल अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन

सूरत : चार वर्षीय बच्चे ने खेल-खेल में निगला सिक्का दो महीने तक पेट में पड़ा रहा, सिविल अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन

दूरबीन से ऑपरेशन करके बाहर निकाला, निजी अस्पताल 20 से 25 हजार का खर्च बताया था

बच्चे कई बार कई चीजें खेलते-खेलते निगल लेते है। ऐसा ही एक मामला भटार में सामने आया। भटार में रहने वाला 4 वर्षीय बच्चे ने दो माह पहले दो रूपये का सिक्का निगल लिया था। जिससे सूरत सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने दूरबीन से ऑपरेशन करके बाहर निकाला।
सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मूल बिहार निवासी और भटार रोड पर खोडियार नगर में रहनेवाले देवधर कुमार मंडल को संतान में दो पुत्र है। दो माह पहले उनकी पत्नी आशाबेन घर में आराम कर रहे थे। तब उनका 4 वर्षीय पुत्र विवेक खेल रहा था, तभी दो रूपये का सिक्का निगल लिया था। इसके बारे में बच्चे ने मां को बताने पर बच्चे को उपचार के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए थे। एक्स-रे में सिक्का दिखाई दिया। जिससे डॉक्टर ने उसे केला और खुराक खिलाकर सिक्का शौच द्वारा निकालने का प्रयास किया था, लेकिन वह नाकाम रहा। कई समय तक सिक्का बाहर नहीं आने से माता-पिता टेंशन में आ गए। जिससे बच्चे केा निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें बच्चे की सर्जरी करने का 20 से 25 हजार का खर्च बताया।
इस बीच सोमवार को बच्चे को उपचार के लिए नई सिविल अस्पताल लेकर आए। वहां एक्सरे निकालने पर बच्चे की होजरी में सिक्सा फंसा हुआ दिखायी दिया। जिससे सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. निमेष वर्मा और देवेंद्र चौधरी और उनकी टीम ने बुधवार को बच्चे की दूरबीन से सर्जरी की। एक से पौना घंटे तक डॉक्टर ने बच्चे के मुंह में आधुनिक साधन डालकर सिक्का बाहर निकाला। डॉ. वर्मा ने बताया कि होजरी में दो माह तक सिक्का पड़े रहने से काला हो गया था।
Tags: