सूरत बाढ़ की आपदा से बचा, अब शहर सुरक्षित

सूरत बाढ़ की आपदा से बचा, अब शहर सुरक्षित

उकाई में जितना इन फ्लो उतना ही आउट फ्लो

सूरत शहर और उकाई डेम के केचमेंट एरिया में बारिश बंद होने से प्रशासन को राहत मिली है। मौजूदा हालात को देखते हुए सूरत आपदा से बचने और े सुरक्षित होने का दावा मनपा प्रशासन किया है। हालांकि, स्थिति पर नजर रखने के लिए महानगरपालिका ने आज समीक्षा बैठक की।
गुलाब तूफान मके बाद अचानक बदले मौसम  के कारण सूरत पर तापी और खाड़ी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा  था। लेकिन बांध से पानी छोडऩे का पूर्व आयोजन के कारण सूरत पर मंडरा रहा संकट टल गया। सूरत महानगरपालिका पिछले कुछ दिनों से अलर्ट पर था अब आपदा टल जाने के बाद आज मनपा कार्यालय में मेयर और अधिकारियों के बीच समीक्षा बैठक हुई।
बैठक के बाद मेयर हेमाली बोघावाला ने कहा कि मौजूदा हालात में सूरत शहर और उकाई के केचमेंट क्षेत्र में बारिश थम गई है। हालांकि, बांध में दो लाख क्यूसेक पानी की आवक के मुकाबले दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मौजूदा हालात में सूरत सुरक्षित है और आपदा टल गई है। बारिश रुकने से तापी बाढ़ की तरह जिले में भी खाड़ी बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। हालांकि महानगर पालिका लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है, लेकिन आज सूरत महानगर पालिका के आयुक्त व अन्य अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में आने वाले दिनों में मौजूदा हालात को लेकर भी चर्चा की गई।
Tags: