डुमस, सुंवाली समेत जिले के सभी तटों पर 1अक्टूबर तक प्रतिबंध

डुमस, सुंवाली समेत जिले के सभी तटों पर 1अक्टूबर तक प्रतिबंध

गुलाब के चलते से सूरत में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

सूरत जिले में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर डुमस और सुंवाली बीच समेत सभी तटीय पर्यटन स्थलों पर एक अक्टूबर तक प्रतिबंध लगाया है।
गुलाब तूफान का असर सूरत शहर में महसूस किया गया। दक्षिण की ओर से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।  हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। सूरत शहर और जिले के सभी तटीय पर्यटन स्थलों को 1 अक्टूबर तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसलिए मछुआरों को भी समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है। वहीं समुद्र में जितनी नावें हैं, उन्हें तत्काल वापस लाने की सूचना दी है। मत्स्य कार्यालय से भी टोकन जारी नहीं करने की सूचना दी गई है।
Tags: