सूरत : महापालिका संचालित शिक्षा समिति के चेरमेन पद पर अप्रत्याशित मनोनयन, जानें किसे मिला पद

सूरत : महापालिका संचालित शिक्षा समिति के चेरमेन पद पर अप्रत्याशित मनोनयन, जानें किसे मिला पद

पहली बार सरकार नियुक्त सदस्य और अध्यक्ष की हुई नियुक्ति

सूरत महानगरपालिका संचालित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन हो चुका है। जिसमें सी आर पाटिल ग्रुप के धनेश शाह को अध्यक्ष के तौर पर जाहीर किया गया है। जबकि भूतपूर्व कोर्पोरेटर स्वाती सोसा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

सूरत नगर प्राथमिक शिक्षण समिति में पहली बार सरकार नियुक्त सदस्य और अध्यक्ष घोषित किया गया है। इसके पहले समिति के ही सदस्य धनेश शाह को रिपिट किया गया था। तभी से उन्हें वापिस अध्यक्ष बनाएँ जाने की अटकलें चल रही थी, इन सभी अटकलों पर आज मुहर लग गई थी।
Tags: