सूरत शहर में 97 फीसदी लोगों ने लगाया कोरोना का पहला टीका

34.32 लाख में से 33.25 लाख लोगों को पहला टीका लगाया

कोरोना के मामले अब धीरे-धीरे बढ़ रहे है। दूसरी ओर वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर चलाया जा रहा है। प्रशासन ने पिछले नौ माह में अभियान के तहत 97 फीसदी लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया। 33.25 लाख लोगों का वैक्सीनेशन पूरा कराया। वहीं 45 फीसदी लोगों ने दोनों टीके लगाए।
कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत पालिका का कार्य 97 फीसदी पूरा हो गया है। सोमवार को और 73506 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से 29421 लोगों ने पहला टीका लगाया था। वहीं 44085 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया। सोमवार को वराछा-ए जोन में 13681 लोगों ने, कतारगाम जोन में 10404, वहीं लिंबातय जोन में 12782 लोगों ने वैक्सीन लगाई। पालिका ने 34,32,737 लोगों में से 33,25,557 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया है। निर्धारित टार्गेट से स्वास्थ्य प्रशासन केवल तीन फीसदी दूर है। अगले दिनों में नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है, इससे पहले 100 फीसदी टार्गेट पूरा करने के लिए कमर कसी है।
Tags: