
सूरत : विधवा की मांग में सिंदूर भरकर युवक ने बनाए शारीरिक संबंध, वतन में कर ली दूसरी शादी
By Loktej
On
महिला और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी
अत्याधुनिक जीवनशैली के साथ-साथ अब जीवनसाथी भी ऑनलाइन खोजना शुरू हो गया है। ऐसे में कई बार युवती-युवकों के साथ धोखाधड़ी किए जाने के कई मामले प्रकाश में आए है। ऐसी ही एक घटना सूरत में सामने आयी है। जिसमें सोशल मीडिया साइट शादी डॉट कॉम से परिचय में आए उत्तर प्रदेश के युवक ने एक विधवा के मांग में सिंदुर भरने के बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में अन्य युवती के ब्याह रचाया। महिला ने युवक के खिलाफ रांदेर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जहांगीराबाद क्षेत्र में रहने वाली और पति के मौत के बाद 22 वर्षीय पुत्र के साथ रहनेवाली 41 वर्षीय महिला मल्टिनेशनल कंपनी में डिलीवरी गर्ल के तौरपर नौकरी करती है। महिला ने दूसरी शादी के लिए शादी डॉट कॉम पर पंजीकरण करवाया था। इस बीच वह उत्तर प्रदेश के रामपुर गांव के हर्षवर्धन उर्फ मुकेश आत्माप्रकाश वर्मा के सम्पर्क में आयी। दोनों फेसबुक और वॉट्सएप पर बात करते थे।
गत 28 नवंबर 2020 में युवक सूरत आया था और विधवा के मांग में सिंदुर भरकर अपनी पत्नी के तौरपर उसे स्वीकार किया था। पूरी रात रूककर पति के तौरपर शारीरिक संबंध बनाए और महिला को दिल्ली और अहमदाबाद ले जाने के बाद वहां पर भी शारीरिक संबंध प्रस्थापित किए थे। युवक शादी की बात करने पर हमेशा बात टाल देता था। इस बीच युवक ने गत 23 जुलाई को वॉट्सएप मैसेज कर महिला और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी और सोशल मीडिया पर उसे ब्लॉक कर दिया।
इस बात से हैरान महिला ने जब अन्य एकाउन्ट चेक किसा तो पता चला कि हर्षवर्धन ने अन्य युवती के साथ शादी कर ली है। खुद को ठगा महसूस कर महिला ने रांदेर पुलिस थाने में हर्षवर्धन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला आगे की जांच शुरू कर दी है।
Tags: