सूरत : नई सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार कैदी झाड़ियों में छिपा, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार

सूरत : नई सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार कैदी झाड़ियों में छिपा, पुलिस ने  फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय की रखवाली कर रहे पुलिस कर्मी ने 500-700 मीटर दौड़ लगाई और सुरक्षाबलों की मदद से कैदी को दबोच लिया

लाजपुर जेल का एक आरोपी नई सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस मुख्यालय की रखवाली कर रहे एक पुलिस कर्मी ने 500-700 मीटर दौड़कर सिक्युरिटी की मदद से फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार कर  कैदी वार्ड में फिर से  बंद कर दिया। गौरतलब है कि वह झाड़ियों में सो रहा था और उसके पैर दिखाई दे रहे थे। मानसिक रूप से बीमार रहने के कारण आरोपी रोहित पटेल को नौ अगस्त को सिविल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
सुरक्षा गार्ड ने कहा कि बुधवार को  सिविल के तत्काल प्रवेश द्वार पर ही ड्युटी थी। एक युवक दौड़कर बाहर निकला था।  उसके पीछे एक पुलिसकर्मी पकड़ो-पकड़ों मदद के लिए चिल्ला रहा था। इसे पकड़ने के लिए लोग भी दौड़ पड़े। घटना करीब साढ़े नौ बजे की है। लोगों के आवाज को देखते हुए सुरक्षा अलर्ट हो गई थी। लेकिन उसी क्षण आरोपी वहां से दौड़कर भाग गया था। जिससे गेट पर तैनात सिक्युरिटी के जवान हुसैन साले, सतेंद्र यादव आरोपी के पीछे दौड़े। कैंसर अस्पताल के बाहर झाड़ियों में छिपा था। केवल उसके पैर दिखाई दे रहे थे। पकड़ने गये तो फिर भागने का प्रयास किया, इस बीच  मेडिकल स्टोर वाली इमारत के बगल में वह गिर गया और वहीं उसे दबोच लिया गया। 
उन्होंने आगे कहा कि आरोपी रोहित पटेल का भी लोगों ने पीछा किया था इसलिए पकड़े जाने के बाद वह डर गया। उसे भीड़ से तुरंत सुरक्षा कार्यालय लाया गया और फिर कैदी वार्ड में बंद कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैदी रोहित पटेल संभवत: पिछले दो दिनों से भागने की योजना बना रहा था।  कैदी वार्ड को कचरा के लिए खोलते ही राहुल फरार हो गया। हालांकि पुलिस और सुरक्षा की कड़ी मशक्कत के बीच उसे पकड़ लिया गया।

Tags: